भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रिसाली नगर निगम के अंतर्गत ग्राम जोरातराई में भूमिपूजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने 49.78 लाख रुपए कि लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होगा।

बता दें कि गृहमंत्री व स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू की मंशानुसार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। दुर्ग ग्रमीण विधानसभा क्षेत्र के हर एक क्षेत्र में विकास कार्यों की नींव रखी जा चुकी है। रिसाली नगर निगम सहित विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू क्रमानुसार विकासकार्यों का भूमिपूजन कर रहे हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, जोरातराई पार्षद ममता बाग, मरोदा केशव बंछोर, एल्डर मेन तरुण बंजारे, एल्डर मेन संगीता सिंह, सचिव राजेन्द्र यादव, राजू नायक, अशोक साहू, महादेव बाग, सुभाष खोना, ईश्वर साहू, पप्पु निर्मलकर, रोहित धनकर, प्रकाश सिंह, नवई पार्षद गोविन्द चतुर्वेदी, यशवंत साहू, लोचन, हरिचंद बेहरा आदि मौजूद रहे।




