रायपुर। राज्य सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का तबादला किया है। सौमिल रंजन चौबे सीईओ सूडा के साथ-साथ अतिरिक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, उप सचिव जनसंपर्क और एडिश्नल सीईओ छत्तीसगढ़ संवाद की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी प्रकार चिरमिरी नगर पालिका निगम की कमिश्नर योगिता देवांगन को संयुक्त कलेक्टर बलौदाबाजार तथा दंतेवाड़ा की संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत को चिरमिरी नगर निगम के कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा डॉ विभोर अग्रवाल को धमतरी का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।





