ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘Star Gazing Night’ at MJ SCHOOL: टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थी हुए चांद-तारों की रोमांचक दुनिया से रूबरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

‘Star Gazing Night’ at MJ SCHOOL: टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थी हुए चांद-तारों की रोमांचक दुनिया से रूबरू

By Om Prakash Verma
Published: January 27, 2023
Share
'Star Gazing Night' at MJ SCHOOL: टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थी हुए चांद-तारों की रोमांचक दुनिया से रूबरू
'Star Gazing Night' at MJ SCHOOL: टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थी हुए चांद-तारों की रोमांचक दुनिया से रूबरू
SHARE

भिलाई। एमजे स्कूल, न्यू आर्य नगर, कोहका में विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के लिए ‘स्टार गेजिंग नाइट’ का आयोजन किया गया। धरती से परे (बियॉण्ड अर्थ) के संस्थापक विक्रम विरुलकर ने विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से चांद और तारों की रोमांचक दुनिया की सैर कराई। पालकों तथा शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।

बच्चों का परिचय खगोलशास्त्र की रोमांचक दुनिया से कराते हुए विक्रम विरुलकर ने एक के बाद एक अनेक रहस्यों पर से पर्दा हटाया। सूर्य, ध्रुव तारा के विषय में रोचक जानकारी देते हुए उन्होंने विभिन्न तारामण्डलों से भी बच्चों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह लगातार हो रहे शोधों ने कई मान्यताओं को जन्म दिया और फिर उन्हें बदला भी। उन्होंने बताया कि सृष्टि को समझना विज्ञान की एक ऐसी शाखा है जिसमें हमारे हजारों प्रश्नों के उत्तर छिपे हुए हैं।

हालांकि आकाश में बदली छाई हुई थी तथापि टेलीस्कोप की मदद से विद्यार्थी, उनके पालक और शिक्षकों ने चांद और कुछ बेहद चमकीले तारों को करीब से देखा। उन्होंने ग्रहों और तारों के अंतर को भी समझा। बच्चों ने अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय भी उपस्थित थे। उन्होंने भी टेलीस्कोप के माध्यम से आकाशीय पिण्डों को करीब से देखा। उन्होंने कहा कि किसी विषय में रुचि जगाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इस अवसर पर एमजे समूह के डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य लक्ष्मीशंकर, एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे, सीएस मनाली विरुलकर सहित एमजे स्कूल तथा एमजे कालेज के सभी टीचर्स, व्याख्याता, सहायक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हथबंद और भाटापारा के बीच रोड अंडरब्रिज के बीच गर्डर लॉन्चिंग, बिलासपुर जोन की 6 ट्रेनें कैंसिल
80 लाख की लागत से बदलेगा लक्ष्मण नगर तालाब, सूर्य देव का भव्य मंदिर छावनी को दिलाएगा नई पहचान
दूरदर्शन की “चर्चा में” कार्यक्रम में बोले सीएम साय- सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम
दुर्ग में आयोजित 10 दिवसीय वर्कशॉप में बच्चों का होगा मानसिक उपचार…
भिलाई निगम के उप सभापति इंजीनियर सलमान बढ़ी मुश्किलें, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में दर्ज हुआ केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 104 # 27 january 2023
Next Article नईदिल्ली में दिख रही छत्तीसगढ़ की झलक, गढ़ कलेवा में बिखर रही व्यंजनों की खुशबू

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?