ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसएसपी शशिमोहन सिंह ने साइबर फ्रॉड पर आधारित शॉर्ट फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedJashpur

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने साइबर फ्रॉड पर आधारित शॉर्ट फिल्म “खौफ – द डिजिटल वॉर”

By Mohan Rao
Published: April 5, 2026
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डिजिटल अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “खौफ – द डिजिटल वॉर” शॉर्ट फिल्म बनाया है। इस फिल्म का भव्य शुभारंभ जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में मुख्य अतिथि कौशल्या देवी साय और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम मौजूदगी में हुआ।

बता दें एसएसपी शशि मोहन सिंह समाज के ज्वलंत मुद्दों पर लगातार शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने जशपुर में रहते हुए “कजरी” फिल्म का निर्माण किया था। राष्ट्रीय नाट्य मंचन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का निर्माण किया।

इस फिल्म की कहानी स्वयं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिखी है। उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है तथा फिल्म में एक पीड़ित शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सुपुत्र “ऋभु समर्थ सिंह” भी फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित फिल्म ख़ौफ़ की टीम के प्रवीण अग्रवाल, कुंदन सिंह, ऋभु समर्थ सिंह, वंशिका गुप्ता, लायरा जैन, राम प्रकाश पाण्डेय ने मंच से फिल्म निर्माण को लेकर अपने अनुभव साझा किया। सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने फिल्म की सराहना की और इसे समाज के लिए एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

फिल्म विमोचन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि कौशल्या देवी साय ने कहा कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड पर आधारित यह फिल्म लोगों को जागरूक करने में प्रभावी साबित होगी। उन्होंने पूरी पुलिस टीम एवं फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम जी ने भी एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जशपुर में हो रहे नाट्य मंचन की प्रशंसा करते हुए स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म के जागरूकता संदेशों का सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों के प्रति जागरूक हो सकें।

राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के प्रमुख डॉ. आनंद पाण्डेय जी ने कहा कि “एसएसपी शशि मोहन सिंह और मेरे द्वारा इस नाटक के महोत्सव की परिकल्पना की गई थी। इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को एक मंच के साथ लघु फिल्मों में अभिनय करने का अवसर मिल रहा है। “जशरंग महोत्सव” का कारवां आगे भी जारी रहेगा ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता  राजीव नंदे, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत  सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार, श्रीमती अनामिका नंदे, गीतांजलि व्यास, श्रीमती रेखा सिंह, नितिन राय, राजू गुप्ता, महिला समूह “सजल ग्रुप” की महिलाएं सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “फिल्म को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म का उद्देश्य साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोग इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और इसका प्रचार-प्रसार करें, ताकि फिल्म का उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके।”

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रिसाली में शिविर, अंतिम व्यक्ति को न्याय और योजना का मिले लाभ: न्यायाधीश उमेश
लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य- राज्यपाल हरिचंदन
तान नदी पर दायीं तट का कटाव रोकने 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 22752 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 7 लाख 40 हजार के पार
यातायात विभाग की पहल: एक ही रात में दो बार बनाया ग्रीन कोरिडोर… दो मरीजों को समय पर पहुंचाया रायपुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चेहरों पर लौटी मुस्कान : दुर्ग पुलिस ने लोगों को लौटाए 50 लाख के 205 गुम मोबाइल
Next Article राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?