भिलाई। दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए विगत माह जिले के विभिन्न थाना चौकी क्षेत्र के चाकूबाजों को चिन्हित कर कुल 22 चाकूबाजों को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया। इसी प्रकार बुलेट मोटर सायकल में मोडिफाइड साईलेंसर लगाकर तेज गति से चलाते हुए पटाखे की आवाज निकालने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन प्रकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुल 28 पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने इन कर्मियों को प्रशस्ती पत्र देकर इनके काम की सराहना की। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में 22 प्रधान आरक्षक व आरक्षक तथा 6 एएसआई शामिल हैं। यातायात विभाग के एएसआई स्तर के 6 पुलिस कर्मियों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए बुलेट मोटर सायकल में मोडिफाइड साईलेंसर लगाकर चलाने वालों पर कार्रवाई की।
सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में एएसआई रमेश दुबे यातायात, एएसआई विनोद सिंह यातायात, एएसआई अश्वनी सिंह यातायात, एएसआई प्रवीण सिंह यातायात, एएसआई नन्दू यादव यातायात, एएसआई राजू उर्वसा थाना सुपेला, आरक्षक कमलकांत अंगूरे दुर्ग, आरक्षक प्रशांत पाटनणकर, प्रधान आरक्षक ज्ञानदत्त मिश्रा, मोहन नगर, प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी मोहन नगर, आरक्षक राजकिशोर तिवारी मोहन नगर, आरक्षक ऋतुराज सिंह मोहन नगर, आरक्षक गजेन्द्र साहू मोहन नगर, प्रधान आरक्ष रोहित कर्माकर पद्मनाभपुर, आरक्षक खिलेश कुर्रे पद्मनासपुर, प्रधान आरक्षक अमर सिंह सुपेला, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह सुपेला, आरक्षक अजीत सिंह सुपेला, आरक्षक दुर्गेश सिंह सुपेला, आरक्षक प्रीतम सिंह हरिवंश सुपेला, आरक्षक रजनीकांत वैशाली नगर, आरक्षक रवि साव वैशाली नगर, आरक्षक नियाज खान वैशाली नगर, आरक्षक दिनेश डहरिया भिलाई नगर, आरक्षक इसरार अहमद भिलाई नगर, आरक्षक छोटेलाल भिलाई नगर, आरक्षक भौखम साहू नंदिनी नगर और आरक्षक नीलमदास गोस्वामी नंदिनी नगर शामिल है।




