ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकारी बंगलों पर पूर्व सांसदों और रिटायर हो चुके अफसरों का कब्जा, हाई कोर्ट ने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

सरकारी बंगलों पर पूर्व सांसदों और रिटायर हो चुके अफसरों का कब्जा, हाई कोर्ट ने

By @dmin
Published: February 6, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. राजधानी में 576 सरकारी बंगलों पर रिटायर्ड अधिकारियों और पूर्व सांसदों के अवैध कब्जे को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने 2 सप्ताह के भीतर इन्हें खाली कराने का आदेश देते हुए कहा है कि कब्जाधारियों से बकाया वसूल किया जाए। कोर्ट ने यहां तक कहा कि यदि कोई बंगला खाली नहीं करता है तो 2 सप्ताह में उनका सारा सामान सड़क पर फेंक दिया जाए।

चीफ जस्टिस डी.एन. पटेल और जस्टिस सी हरि शंकर ने कहा कि सरकार इनसे बकाया वसूल करे और अब तक रिकवरी शुरू नहीं किए जाने को लेकर कोर्ट ने फटकार भी लगाई। इनमें से कई लोगों ने दो एक दशक से भी अधिक समय से कब्जा जमा रखा है और उनपर 95 लाख रुपये से अधिक बकाया है।

‘अब तक नोटिस क्यों नहीं?’
कोर्ट ने शहरी विकास और आवास मंत्रालय से कहा, ‘यदि कोई सरकारी आवास में अधिक समय तक रहा तो आपको उसे हटाने के लिए 5 साल के प्लान की जरूरत तो नहीं? करीब 600 बंगले खाली नहीं कराए गए। आपने उनसे आवास खाली क्यों नहीं कराए? उन्हें रिकवरी के लिए अब तक कोई नोटिस क्यों नहीं दिया गया?’

‘2 सप्ताह में खाली ना करें तो बाहर फेंको सामान’
कोर्ट ने टैक्सपेयर्स के पैसों की बर्बादी का जिक्र करते हुए कहा, ‘यदि कोई स्टे नहीं है (किसी अन्य कोर्ट से खाली करने को लेकर), वे खुद आवास खाली नहीं करते हैं तो दो सप्ताह में उनका सारा सामान सड़क पर रख दें।’ कोर्ट ने कहा कि टैक्सपेयर्स के पैसे से आप उन्हें सालों से मुफ्त घर, बिजली और पानी दे रहे हैं। कुछ मामलों में आवंटियों की मृत्यु हो चुकी है और उनके वारिस इन घरों में रह रहे हैं। कोर्ट ने इसे मंत्रालय की अक्षमता बताया। कोर्ट ने कहा यहां तक कहा कि आपके अधिकारियों का आपका सुस्त रवैया मिलीभगत की ओर इशारा करता है और इतने लंबे समय तक मिलीभगत आईपीसी के तहत साजिश है।

‘आप पैसा बना रहे हैं’
हाई कोर्ट का यह निर्देश मंत्रालय के एक एफिडेविट पर आया जिसमें बताया गया है कि 11 सरकारी बंगलों पर पूर्व सांसदों का कब्जा है, जिनपर 35 लाख रुपये का बकाया है, जबकि 565 बंगलों में रिटायर हो चुके बाबू रह रहे हैं। बकाया राशि का जिक्र करते हुए बेंच ने कहा, ‘पहली नजर आप (मंत्रालय/अधिकारी) पैसा बना रहे हैं। कोई इससे खुश है।’

पाकिस्तान की अमेरिका से अपील, भारत संग कम करा दो टेंशन, सेना की घेरेबंदी को बताया खतरा
150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
IAS-IPS की शादी: UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी महासमुंद SDM नम्रता-अशोक की दोस्ती, जानें कैसे परवान चढ़ी मोहब्बत
ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत
राजनीति में अवसर, अवसरों की राजनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण घरेलू महिला ई-रिक्शा चलाकर बढ़ा रही अपने परिवार की आमदनी
Next Article करॉना वायरस: घर-घर में चेकिंग, कोई चीन से तो नहीं आया?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?