ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: T-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हो गया खेल, क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया से हारा श्रीलंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

T-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हो गया खेल, क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया से हारा श्रीलंका

By Mohan Rao
Published: October 16, 2022
Share
T-20 वर्ल्ड कप
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का रविवार को आगाज़ हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में आज से टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग राउंड के मैच शुरू हुए। टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला गया और पहले ही मैच बड़ा उलटफेर हो गया। क्वालिफाइंग राउंड के पहले मैच में नामिबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया है। वर्ल्डकप में श्रीलंका की इससे खराब शुरुआत नहीं हो सकती। मैच जीतने के बाद नामिबिया ने फील्ड पर जमकर जश्न मनाया।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 163 का स्कोर बनाया है। नामिबिया की इस मैच में शुरुआत काफी बेहतर नहीं हुई थी। टीम ने 35 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बीच में एक छोटी साझेदारी हुई और नामीबिया ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। जेन फ्राइलिंक और स्मिट नामिबिया के लिए 44 और 31 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच सिर्फ 33 बॉल में 69 रनों की साझेदारी हुई। इनकी पारियों के दम पर नामीबिया का स्कोर 163 रनों तक पहुंच पाया। श्रीलंका की ओर से इस मैच में मधुसन ने 2 विकेट लिए। बाकी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत ऐसी बिगड़ी कि आखिर तक इनके विकेट गिरते ही रहे। 21 रन स्कोर पर श्रीलंका के तीन विकेट गिर चुके थे। भानुका राजपक्षे व कप्तान शनाका ने पारी संभालने का प्रयास किया लेकिन वे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। विकेटों के पतझड़ के बीच श्रीलंका 19 ओवर में 108 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। नामिबिया की ओर से डेविड वेशे, बेर्नर्ड शॉट, बेने शिकोंगो व जेन फ्रेयिंक ने दो-दो विकेट चटकाए। नामिबिया के गेंदबाजों ने पूरी कंजूसी के साथ बॉलिंग की और श्रीलंको 164 के लक्ष्य तक पहुंचने ही नहीं दिया।

मन से की गई मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है : सुश्री अनुसुईया उइके
Hit and Run Law : ड्राइवरों की हड़ताल के बीच सीएम साय ने ली अफसरों की बैठक, कहा- भ्रामक जानकारी फैलने से रोके
छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर, उत्पादन और निर्यात के मामले में प्रदेश में सबसे आगे
हादसे के बाद गुल्लू फॉल के पास पहुंचे जशपुर एसपी, ढलान पर हादसे राकने अफसरों को दिए निर्देश
सीमा सुरक्षा बल का आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, आदिवासी युवाओं का जत्था वाराणसी के लिए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: आखिर कितने डिजिटल हैं हम
Next Article LPG वितरकों की बैठक में डिस्ट्रिब्यूटर्स को हो रही दिक्कतों पर हुई चर्चा… राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?