ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियां आते ही क्यों खराब होने लगता है आपका पेट, इन टिप्स की मदद से रहें स्वस्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

सर्दियां आते ही क्यों खराब होने लगता है आपका पेट, इन टिप्स की मदद से रहें स्वस्थ

By @dmin
Published: November 22, 2019
Share
SHARE

सर्दी का मौसम शुरू होते ही पार्टियों, यात्रा, छुट्टियों मौज-मस्ती का दौर शुरू हो जाता है. इस दौरान न तो बेहतर तरीके से काम करने का समय मिल पाता है और न ही हेल्दी डाइट लेने का. कई बार सर्दियां शुरू होने के साथ-साथ शरीर की गतिविधियां कम होने लगती है, जिससे आंतें सुस्त पडऩे लगती हैं. आपको बता दें कि शरीर को स्वस्थ रखने में आंतें बहुत मदद करती हैं. इसलिए, न सिर्फ आंतों को बल्कि पेट के सभी अंगों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है. इससे आप पूरी सर्दी स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन का आनंद ले पाएंगे. इसके साथ ही आपको सर्दियों का भी पूरा मजा मिलेगा. आपको ये पता होना चाहिए कि कैसे आप सर्दियों में ढेरों मस्ती करने के बावजूद अपने पेट और आंतों को स्वस्थ रख सकते हैं. आइए आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं.
हाइड्रेट रहना जरूरी
सर्दियों के दौरान ज्यादातर लोग कम पानी पीते हैं. शरीर को गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. दरअसल, आपके शरीर में तरल पदार्थ की कमी विषाक्त पदार्थों को इक_ा करती है, खासकर आंत में. इसलिए बहुत सारा पानी, फलों का रस पिएं और अपने शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी को बरकरार रखें.
हेल्दी खाना खाएं
सर्दियां आपको ढेर सारे जंक फूड, एल्कोहल और ऑयली फूड खाने के लिए उकसाता है लेकिन, आपको पता होना चाहिए कि किस पार्टी में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए. यदि आप अपने पूरे शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो स्वस्थ खाने का ही चयन करें. लालच में न पड़ें.
एक्सरसाइज जरूरी
सर्दियों के दौरान एक्सरसाइज करना जरूरी होता है. हालांकि इस समय वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन वजन का बढऩा जरूर रोका जा सकता है. वर्कआउट हमारे आंतरिक शरीर को स्वस्थ रहने में मदद करता है. यह पाचन को स्वस्थ रखने और सांस लेने की प्रक्रिया को बेहतर रखने में मदद करता है. अगर आपका पाचन अच्छा है तो आप अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं.
फाइबर फूड का सेवन
सर्दियों के दौरान अपने पेट को फाइबरयुक्त आहार जरूर दें. अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में सेब, नाशपाती, जामुन आदि फलों के साथ बीन्स, दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें. ये खाद्य पदार्थ आपके पेट को भरा रख सकते हैं और लंबे समय तक आपकी भूख को कम कर सकते हैं.
००

राष्ट्रीय पोषण माह पर विशेष: सही आहार-व्यवहार और जागरूकता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण
मां के दूध से नवजात में ट्रांसफर होती है इम्युनिटी, कोविड-19 सहित अन्य गंभीर संक्रमण से मिल सकती है सुरक्षा
CG News : करैत सांप के डसने के बाद भी बच गई मासूम की जान, रायगढ मेडिकल कॉलेज में मिला नया जीवन
ग्रीन टी पीने से होते हैं यह फायदे
जूस क्लींज क्या है? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा में चौंका देगा विकी कौशल का लुक
Next Article अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अब अपने टोन्ड ऐब्स को लेकर आईं चर्चा में

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?