ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दौड़ने से काफी अलग है स्प्रिंटिंग, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

दौड़ने से काफी अलग है स्प्रिंटिंग, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख फायदे

By Sonu Sahu
Published: December 22, 2022
Share
SHARE

स्प्रिंटिंग का मतलब होता है थोड़े-थोड़े समय के लिए तेजी से दौडऩा। यह एक्सरसाइज फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह कैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों का निर्माण करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी मददगार है। इसके अलावा आप स्प्रिंटिंग करने से थकते नहीं हैं और लंबे समय तक एक्टिव महसूस कर सकते हैं। स्प्रिंट करने से आपको हाई इंटेन्सिटी इंटरवल ट्रेनिंग (एचआईआईटी) में भी काफी मदद मिलती है। चलिए आज आपको स्प्रिंटिंग के पांच फायदे बताते हैं।

Contents
  • हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करती है स्प्रिंटिंग
  • मानसिक स्वास्थ्य में करती है सुधार
  • मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में है मददगार
  • ग्लूकोज नियंत्रण में करती है सुधार
  • मांसपेशियों के लिए भी है लाभदायक

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करती है स्प्रिंटिंग

स्प्रिंटिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करती है और आपको एक्टिव रखती है। यह एक्सरसाइज करने से जब आप आराम कर रहे होते हैं, उस वक्त कम हृदय गति प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है और ब्लड प्रेशर को स्थिर करती है। इसकी मदद से आप हृदय संबंधित गंभीर बीमारियों के जोखिम से बचे रहते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य में करती है सुधार

स्प्रिंटिंग आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। दरअसल, जब आप स्प्रिंटिंग करते हैं तो आपका शरीर एंडोर्फिन रिलीज करता है। एंडोर्फिन एक ऐसा रसायन है जो दर्द और तनाव को कम करता है और आपको सकारात्मक भावनाओं का अनुभव करने में मदद करता है। इसके साथ ही स्प्रिंटिंग आपके तनाव को दूर रख सकती है, चिंता को कम कर सकती है और डिप्रेशन को भी कम करने में कारगर है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में है मददगार

दौडऩे या जॉगिंग की तुलना में स्प्रिंटिंग करने से आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। शोधकर्ता बताते हैं कि स्प्रिंटिंग से ऊर्जा बर्न होने की दर बढ़ जाती है, जो किसी इंसान के एक्सरसाइज करने के बाद भी जारी रहती है। इसके अलावा यह आपके अतिरिक्त फैट को बर्न करने, आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और आपको सही आकार में रखने में भी मदद करती है। आप एचआईआईटी वर्कआउट के एक पार्ट के रूप में स्प्रिंटिंग कर सकते हैं।

ग्लूकोज नियंत्रण में करती है सुधार

स्प्रिंटिंग आपकी मांसपेशियों में स्टोर ग्लाइकोजन को कम करने में मदद कर सकती है और यह सुनिश्चित करती है कि आपके शरीर में बहुत ज्यादा इंसुलिन नहीं हो। बेशक इंसुलिन शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन बहुत ज्यादा इंसुलिन शरीर के अंदर जमा होने वाली अतिरिक्त फैट को बढ़ा सकता है। इसके कारण यह इंसुलिन प्रतिरोध पैदा कर सकता है, जिससे किसी इंसान के लिए वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।

मांसपेशियों के लिए भी है लाभदायक

हमारे शरीर में टाइप 1 और टाइप 2 मांसपेशी फाइबर होते हैं। टाइप 1 मांसपेशी फाइबर दौडऩे या कार्डियो एक्सरसाइज के दौरान इस्तेमाल होता है, वहीं टाइप 2 फाइबर स्प्रिंटिंग के समय इस्तेमाल होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, टाइप 2 फाइबर आपके पैरों की मांसपेशियों को पतला रखने में मदद करता है। इससे आपके शरीर में फैट भी कम होता है। इसी वजह से स्प्रिंटिंग मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद कर सकती है।

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का निधन, कोरोना से हुए थे संक्रमित
जन शिकायतों के निराकरण के लिए एक मार्च से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा प्रारंभ
कोरोना का खतरा : बीते 24 घंटे में 797 नए मामले, बीते सात महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा… JN.1 के कुल 145 केस
भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर छत्तीसगढ़ में दो दिन का राजकीय शोक घोषित
मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिद्धि डोगरा ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी नौकरी…
Next Article Bhilai Breaking : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले अब नहीं कर सकेंगे कैश नहीं होने का बहाना, दुर्ग पुलिस को मिला ई-चालान डिवाइस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?