ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ई-रिक्शा में लगाए जा रहे विशेष QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी वाहन व चालक की डिटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

ई-रिक्शा में लगाए जा रहे विशेष QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी वाहन व चालक की डिटेल

By Mohan Rao
Published: November 22, 2026
Share
SHARE

ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा एवं चालकों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने यातायात पुलिस दुर्ग की अनूठी पहल

भिलाई। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में दुर्ग पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने एवं ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने  एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रविवार को ई-रिक्शा डिजिटल QR कोड एवं पहचान पत्र (ID Card) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा ई-रिक्शा चालकों को विशेष QR कोड एवं डिजिटल पहचान पत्र वितरित किए गए।

इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत ई-रिक्शा को एक विशिष्ट QR कोड प्रदान किया जा रहा है, वहीं चालक को भी डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-रिक्शा में लगाए गए QR कोड को मोबाइल से स्कैन करने पर आम नागरिकों एवं यात्रियों को संबंधित ई-रिक्शा तथा उसके चालक की सत्यापित जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे यात्रियों को वाहन एवं चालक की पहचान करने में सुविधा मिलेगी तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। इस डिजिटल व्यवस्था का विशेष लाभ महिला यात्रियों एवं अन्य नागरिकों को मिलेगा। साथ ही ई-रिक्शा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा आवश्यकता पड़ने पर वाहन एवं चालक की पहचान करने में भी सुविधा होगी।

ऑटो रिक्शा में QR कोड लगाना केवल एक तकनीकी पहल नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और पुलिस जनसहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के लिए यात्रा के दौरान सुरक्षा का अतिरिक्त भरोसा। किसी संदिग्ध स्थिति या आपातकाल में पुलिस तक सूचना पहुँचाने में मदद। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान में सहायक। ऑटो यात्रा को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद एवं जवाबदेह बनाना। डिजिटल पुलिसिंग तकनीक के माध्यम से पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय। यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है

आज के इस कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशे के कारोबार को रोकने एवं नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने लोगो के बीच नशे के विरुद्ध सूचना देने आम नगरीको के जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर सम्बंधित स्टिकर सभी ऑटो एवं ई रिक्शा में लगाया गया। इस संपूर्ण डिजिटल व्यवस्था के तकनीकी संचालन एवं क्रियान्वयन में जनहित आर. फाउंडेशन (JANHIT R. FOUNDATION) की तकनीकी टीम एवं आरोग्य हॉस्पिटल भिलाई द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा इस पहल के लिए आवश्यक डिजिटल तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई गई है। दुर्ग पुलिस की यह पहल जिले में सुरक्षित, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी पहल निरंतर जारी रखी जाएगी।

अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को, शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी
भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत की दिव्य यात्रा, छत्तीसगढ़ से होकर जाएगी यह ट्रेन, कन्फर्म टिकट के लिए जल्द कराएं बुकिंग
संसद में घमासान के बीच पवार-ठाकरे को आयकर का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर सवाल
पुलिस की पैनी नजर: किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट, हर जिले में बढ़ाई निगरानी
कलेक्टर ने ली निगम अफसरों की बैठक: विकास कार्यों की समीक्षा, निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्राम चरौदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद
Next Article मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?