ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धमतरी के अछोटा गांव में ‘पोषण माह’ पर विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम, मातृ–शिशु स्वास्थ्य पर दिया गया जागरूकता संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

धमतरी के अछोटा गांव में ‘पोषण माह’ पर विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम, मातृ–शिशु स्वास्थ्य पर दिया गया जागरूकता संदेश

By Mohan Rao
Published: October 13, 2025
Share
SHARE

धमतरी। कांकेर स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा धमतरी जिले के अछोटा ग्राम में पोषण माह के अवसर पर विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संतुलित आहार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन थीं। मंच पर जनपद सदस्य श्री कैलाश देवांगन, ग्राम पंचायत अछोटा की सरपंच श्रीमती सावित्रीबाई ढीमर, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती टिंकी साहू, स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्री द्वारिका प्रसाद साहू तथा आर.एम.ए. डॉक्टर श्रीमती डिम्पी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता से हुई, जिसे दो वर्गों में आयोजित किया गया। तत्पश्चात पोषण आहार विषय पर प्रश्न मंच का आयोजन हुआ, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती माताओं का गोद भराई समारोह भी संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में हीमोग्लोबिन (एच.बी.) जांच सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया गया, जिसमें लगभग 75 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं पोषण स्टॉल के माध्यम से संतुलित आहार, आयरन, फोलिक एसिड एवं एनीमिया निवारण संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन, जनपद सदस्य श्री कैलाश देवांगन एवं सरपंच श्रीमती सावित्रीबाई ढीमर ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव पोषित माताओं और बच्चों पर आधारित होती है। उन्होंने पोषण आहार को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। सुपरवाइजर श्रीमती टिंकी साहू ने पोषण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी, जबकि डॉक्टर डिम्पी साहू ने कुपोषण से होने वाले रोगों और उनके निदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से पोषण पर प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। लगभग 30 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कला ध्रुव ने किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का किया शुभारंभ
आवारा मवेशियों के साथ भाजयुमों का प्रदर्शन, गायों के गले में तख्ती टांगकर सरकार किया सवाल
धान खरीदी केन्द्र में 6 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, 6 पर एफआईआर, फड़ प्रभारी गिरफ्तार
कोरोना की उत्पत्ति की जांच के लिए चीन जाएगी डब्ल्यूएचओ की टीम, मिली मंजूरी
Bhilai Breaking : आधी रात जेवरा बाजार चौक में युवक की हत्या… नशे में धुत नाबालिग ने चाकू से किया वार… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पटाखा दुकानों को लेकर नई गाइडलाइन जारी, टीन की शेड अनिवार्य… दुकानों के बीच की दूरी भी तय
Next Article दुर्ग में पहली बार गांधी शिल्प बाजार का आयोजन, यहां दिखेंगी बांस, गोदना, जूट, खादी और मृद्भांड जैसी पारंपरिक कलाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?