भिलाई। जिले के नवपदस्त एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों सहित राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। विशेष रूप से उन्होंने बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं जुआ, सट्टा व नशे के कारोबार करने वालों पर सख्त कर्रवाई करने की बात कही। को खत्म करने की बात कही।

बता दे आपको प्रशांत अग्रवाल इससे पहले बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा आदि जिलों में एसपी रह चुके हैं। सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि जनता के साथ पुलिस का व्यवहार सुधरे। लोग अपने आसपास हो रहे अपराध की सूचना बेझिझक पुलिस को दें ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके। एसपी अग्रवाल ले यह भी कहा कि जिले में बेसिग पुलिस को मजबूत करना पहली जरूरत है। आगे क्या करना है इसकी योजना बनाएंगे। जनता के बीच जाएंगे और उनसे भी सुझाव लेंगे।
जुआ, सट्टा व नशे के कारोबारियों पर सख्ती
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा व नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशा अपराध की जड़ है और अवैध नशे के कारोबारियों पर पुलिस का फोकस रहेगा। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारना बड़ी चुनौती है। पहले हम देखेंगे क्या कमी है और उसके अनुसार रिव्यू लेंगे और व्यवस्था सुधार का प्रयास करेंगे। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से भी रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंन मीडिया से विशेष अपील करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए मीडिया भी पुलिस का सहयोग करें।




