ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसपी-3 की अनूठी पहल: 20 साल पुराने बरगद के पेड़ को किया स्थानान्तरित…. सेल चेयरमेन सोमा मंडल की उपस्थिति में किया गया रोपण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एसपी-3 की अनूठी पहल: 20 साल पुराने बरगद के पेड़ को किया स्थानान्तरित…. सेल चेयरमेन सोमा मंडल की उपस्थिति में किया गया रोपण

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
SP-3's unique initiative: 20 years old banyan tree has been shifted
SP-3's unique initiative: 20 years old banyan tree has been shifted
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 बिरादरी ने पर्यावरण बचाने की एक अनुठी पहल को अंजाम दिया। सिंटर प्लांट-3 में 20 साल पुराने विषाल बरगद के पेड़ को स्थानांतरित कर अन्य स्थान पर पुन: लगाने की एक अनुकरणीय पहल की। पेड़ बचाने की इस मुहिम की साक्षी बनी सेल चेयरमेन सोमा मण्डल। सेल अध्यक्ष सोमा मण्डल की उपस्थिति में इस विशाल बरगद के पेड़ को नये स्थान पर पुन: रोपित किया गया। इस अवसर पर सेल के निदेशक हरिनन्द राय, बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता सहित संयंत्र के संयंत्र के कार्यपालक निदेशक डॉ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक राकेश, कार्यपालक निदेशक एके भट्टा, कार्यपालक निदेशक एसके दुबे, कार्यपालक निदेशक अंजनी कुमार तथा एसपी-3 के मुख्य महाप्रबंधक एसवी नंदनवार तथा एसपी-3 के कार्मिक व अधिकारी उपस्थित थे।
विदित हो कि यह पेड़ मूल रूप से एसपी-3 के कच्चे माल क्षेत्र में आरएमपी एराइजिंग बिल्डिंग के पीछे स्थित था। आरएमपी एराइजिंग बिल्डिंग के पीछे के खुले क्षेत्र को छत से कवर करने की योजना बनाई गई थी ताकि बारिश के मौसम में आरएमपी एराइजिंग को गीला होने से रोका जा सके। इस छत के निर्माण में मुख्य बाधा यह वृक्ष था, जो उस स्थान पर स्थित था जहां छत के स्तंभों में से एक को खड़ा किया जाना था। एसपी-3 के सामने पेड़ को काटने या पेड़ को एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने के केवल दो विकल्प मौजूद था।
मुख्य महाप्रबंधक (एसपी-3) एस वी नंदनवार के कुशल मार्गदर्शन में एसपी-3 बिरादरी ने इस 20 साल पुराने पेड़ को स्थानांतरित करने की इस चुनौतीपूर्ण परियोजना को हाथ में लिया। इस हेतु एक विह्यशाल गड्ढा खोदा गया और पेड़ के चारों ओर की मिट्टी को 3 दिनों तक नम किया गया। ओमेगा क्रेन की मदद से पेड़ को सहारा देते हुए उठाया गया। पेड़ को निकालते समय उसके जड़ों और आसपास की मिट्टी के गुच्छों को अक्षुण्ण रखने का विशेष ध्यान रखा गया। पेड़ को ट्रेलर की मदद से हटाकर एसपी-3 स्थित सिंटर भवन के सामने नए गड्ढे में लगाया गया। इस प्रकार एसपी-3 बिरादरी ने इस अनूठी पर्यावरण पहल को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सेल के अध्यक्ष सोमा मंडल एवं सेल के निदेशक (तकनीकी, परियोजना और कच्चा माल) हरिनन्द राय ने एसपी-3 टीम के रचनात्मक प्रयास और टीम भावना की सराहना की।

ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, चार सालों में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार से कम… बीते 24 घंटों में सामने आए 1102 नए संक्रमित… 14 की मौत
विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल प्रधानमंत्री आवास देखने पहुंचे बोरसी….. पानी, बिजली, सड़क, नाली का किया निरीक्षण
टिप्स: सर्दियों में भी दिखना है हैपनिंग तो शॉपिंग के समय इन बातों का रहे ध्यान
सीएम बघेल ने किया प्रदेश के सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का ई-लोकार्पण: जाने संयंत्र से जुड़ी बड़ी बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel presented development works worth Rs 324 crore to Surguja and Balrampur सीएम बघेल ने दी सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 324 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… किया 302 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
Next Article More than 9 lakh people have done online registration so far to participate छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन…. लोगों के उत्साह को देखते हुए 20 जून तक बढ़ी पंजीयन की तिथि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?