ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटियों से खेत जुतवा रहे किसान को देख सोनू सूद ने घर भिजवा दिया ब्रैंड न्यू ट्रैक्टर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

बेटियों से खेत जुतवा रहे किसान को देख सोनू सूद ने घर भिजवा दिया ब्रैंड न्यू ट्रैक्टर…

By @dmin
Published: July 27, 2020
Share
SHARE

पूरे देश में जब से लॉकडाउन लगा है तब से अब तक बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हजारों- लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने लॉकडाउन की मार झेल रहे हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। अब वह अन्य तरीके से भी आर्थिक रूप से कमजोर और परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अब एक किसान की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

किसान के घर भिजवा दिया ब्रैंड न्यू ट्रैक्टर

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में किसान अपनी दो बेटियों की मदद से खेत जोतता नजर आ रहा है। पैसों की कमी के चलते उसकी बेटियां बैल की जगह काम कर रही हैं। वीडियो में लड़कियां जिस मेहनत से खेत को जोत रही हैं, उसे देखने के बाद किसी का भी दिल पिघल सकता है।

इस वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद ने तुरंत किसान के परिवार की मदद करने का फैसला किया और उसको दो बैल देने की बात कही है। सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कल सुबह से दो बैल इसके खेत जोतेंगे। किसान हमारे देश का गौरव है। इन बच्चियों को पढ़ने दें।’ जिसके बाद अब सोनू सूद ने किसान परिवार को मदद के तौर पर बैल न देकर नया ट्रैक्टर दिया है।

Andhra Pradesh: Actor Sonu Sood provides a tractor to the two girls who were seen in a viral video ploughing a farm in Chittoor with a yoke on their shoulders. https://t.co/6zdlVfud3c pic.twitter.com/GNd0tdkKIw

— ANI (@ANI) July 26, 2020

सोनू सूद ने चित्तूर के गरीब किसान नागेश्वर राव को ब्रैंड न्यू ट्रैक्टर भिजवाया है। आंध्रप्रदेश के दूरगामी गांव में रहने वाले नागेश्वर के घर पर इस ट्रैक्टर की डिलीवरी हुई है। नागेश्वर राव ने सोनू सूद के इस स्पेशल गिफ्ट को लेकर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रील लाइफ में सोनू भले ही विलेन हों लेकिन रियल लाइफ में वे हमारे लिए हीरो हैं। मैं और मेरा परिवार सोनू की इस मेहरबानी के लिए उन्हें नमन करता है। इसके अलावा हाल ही में सोनू सूद ने माउंटेनमैन के नाम से पहचाने जाने वाले दशरथ मांझी के परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया।

आज से तंगी ख़त्म। आज ही हो जाएगा bhai 🙏 https://t.co/hnFyhGSSZ4

— sonu sood (@SonuSood) July 25, 2020
ड्रग्स केस: जेल में ही रहेंगे अरमान कोहली, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
इरफान खान की लास्ट फिल्म साल 2021 में बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, देखना न भूलें
राजकुमार राव ने की नेपोटिज्म पर बात: बोले- इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हमेशा रहेगा, लेकिन अब कई अपॉच्र्यूनिटीज हैं
दिशा पाटनी और मौनी रॉय डांस विडियो आया सामने
Allu Arjun Case : निचली अदालत ने भेजा जेल, हाईकोर्ट ने दी राहत…. मिली अंतरिम जमानत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करिश्मा तन्ना बनीं खतरों के खिलाड़ी-10 की विनर
Next Article श्रीकंचनपथ 281 # 27 July 2020

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?