ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर पर सो रहे पिता को अगुवा कर बेटो ने कर दी हत्या, चार दिन पहले पेड़ पर लटकी मिली थी लाश… ऐसे पकड़ाए आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

घर पर सो रहे पिता को अगुवा कर बेटो ने कर दी हत्या, चार दिन पहले पेड़ पर लटकी मिली थी लाश… ऐसे पकड़ाए आरोपी

By Mohan Rao
Published: January 10, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के के आरोपी
SHARE

कांकेर। जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो बेटों ने मिलकर अपने पिता को पहले घर से अगवा किया और सुनसान जगह पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बद पिता का शव पेड़ पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटो व उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांकेर पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा किया।

बता दें 6 जनवरी की सुबह जिले के घोटिया निवासी दरियाव कुमेटी (70) की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। जांच में पता चला कि एक दिन पहले गुरुवार की रात को कुछ नकाबपोश घर पहुंचे और उसे उठाकर ले गए थे। सुबह शव मिलने के बाद उसके बेटे ने पुलिस को सूचना दी थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से ही मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग का अपने बेटो से विवाद चल रहा था। पुलिस का शक उसके दोनों बेटो तुरसेन कुमेटी और नरसिंह कुमेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहले तो दोनों ने गुमराह करने का पूरा प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बड़ी और उनका शक उसके दोनों बेटों पर बढ़ गया। एक बार फिर से दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और सच्चाई बता दी। आरोपी तुरसेन कुमेटी और नरसिंह कुमेटी ने पुलिस को बताया उसके पिता झाड़-फूंक का काम करते थे इसके लिए गांव में लोग दोनों को ताना मारते थे। इसके अलावा पिछले दिनों धान बेचने से पैसा भी मिला था जो मांगने पर बेटों को नहीं दिया था।

इस वजह से दोनों ने बुजुर्ग की हत्या का प्लान बनाया और घटना वाले दिन दोनों ने अपने चचेरे भाई जय कुमेटी और दोस्त सनत दुग्गा के साथ अपने पिता को घर से उठाया और सुनसान जगह पर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पेड़ में टांग कर वापस लौटकर सो गए। किसी को शक न हो इसके लिए दूसरे दिन खुद की पुलिस को फोन कर अपने पिता का शव मिलने की सूचना भी दी।

आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान से पांच राज्यों की आठ चुनिंदा महिला पत्रकार हुई सम्मानित
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरह स्वस्थ हुए, 12 दिन बाद एम्स से मिली छुट्टी
आत्महत्या की नियत से पुल पर खड़ी होकर नीचे नदी की ओर देख रही थी युवती! राहगीरों की सूझबूझ से बची जान
दर्दनाक हादसा: पावर हाउस में फ्लाईओवर के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत… दोपहर को निकला था दोस्तों के साथ घूमने, देर रात बरामद हुआ शव
तहसीलदार और उप अभियंता पर लगा जुर्माना, कार्य में लापरवाही पर राज्य सूचना आयोग ने की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर खुर्सीपार लग रहे सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे क्षेत्र की निगरानी में रहेगी तीसरी आंख
Next Article सड़क सुरक्षा सप्ताह कल से, लोगों को जागरुक करने होंगे कई इवेंट, सभी जिलों में तैयारी पूरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?