ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोना-चांदी: पिछले चार दिनों में आज तीसरी बार आई सोने में गिरावट, 71 हजार के ऊपर चांदी वायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

सोना-चांदी: पिछले चार दिनों में आज तीसरी बार आई सोने में गिरावट, 71 हजार के ऊपर चांदी वायदा

By @dmin
Published: May 21, 2021
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 48,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.8 फीसदी गिरकर 71748 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले चार दिनों में सोने की कीमत में यह तीसरी गिरावट है। हाल की गिरावट के बावजूद, बढ़ती मुद्रास्फीति की उम्मीदों और कई देशों में कोरोना वायरस के मामले बढऩे पर चिंताओं के बीच सोना चार महीने के उच्च स्तर के करीब है। विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह क्रिप्टोकरेंसी में आई उतार-चढ़ाव ने निचले स्तर पर सोने का समर्थन किया है।

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,872.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 27.72 डॉलर प्रति औंस पर थी। प्लैटिनम 0.4 फीसदी ऊपर 1,200.57 डॉलर पर रहा। प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स 0.03 फीसदी गिरकर 89.770 पर था।

सोने की कीमत पर आधारित होते हैं स्वर्ण ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स बुधवार के 1,031.27 टन के मुकाबले गुरुवार को 0.6 फीसदी बढ़कर 1,037.09 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता या बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (स्श1द्गह्म्द्गद्बद्दठ्ठ त्रशद्यस्र क्चशठ्ठस्र) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (17 मई से 21 मई तक) खुली है। यानी आज इसका आखिरी दिन है। योजना के तहत आप 4,777 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,770 रुपये बैठती है। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।

नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी : सुरक्षाबल के जवानों ने आठ आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय
सरकार से बातचीत को तैयार हुए किसान, 29 को मीटिंग का भेजा प्रस्ताव
यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, पुतिन ने परिवार को साइबेरिया भेजा, वॉर ड्रिल के दिए आदेश
ट्रिपल मर्डर से दहला कोरबा: अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के बेटे, बहु व पोती की हत्या….. मां के सामने धारदार हथियार से किया वार
सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को दी जाएगी पीएम आवास की मंजूरी, प्राथमिकता क्रम के अनुसार मिलेगा आवास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल-2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर आईपीएल से हुए बाहर आईपीएल 2021: बचे मैचों के लिए बदल सकता है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, बीसीसीआई ने ईसीबी से की गुजारिश
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation उपलब्धि: एक साल में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने बनाए 31 हजार टन भंडारण क्षमता के 7 गोडाउन, चेयरमेन अरुण वोरा ने समयसीमा में सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?