ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटे की हत्या कर हाथ के पंजे काटे… कांकेर में चौंकाने वाला हत्याकांड… पुलिस की गिरफ्त में आरोपी माता-पिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedKanker

बेटे की हत्या कर हाथ के पंजे काटे… कांकेर में चौंकाने वाला हत्याकांड… पुलिस की गिरफ्त में आरोपी माता-पिता

By Mohan Rao
Published: August 18, 2024
Share
हत्या के आरोपी माता-पिता गिरफ्तार
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां माता-पिता ने मिलकर अपने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं हत्या के बाद पिता ने बेटे के पंजे भी काट दिए और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस को खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शव मिलने के बाद 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला कांकेर के मामला गोंडाहूर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 15 अगस्त को ग्राम पीवी-20 निवासी अभय शील (20) की लाश सुबह घर से 200 मीटर दूर प्रभाष सरकार के खेत में मिली। युवक के हाथों के पंजे भी गायब थे, घटना स्थल के पास से एक कुल्हाड़ी और जूते भी मिले थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। हत्या के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को उसके पिता पलाश शील और माता रंजीता सील पर पहले शक नहीं हुआ लेकिन दोनों से पूछताछ के बाद बयान में बदलाव को देख शक हुआ। कड़ाई से पूछने पर सारी सच्चाई सामने आई।

नशे में मारपीट करता था मृतक
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका बेटा अभय शील नशे का आदी हो गया था। आए दिन गांजा, सुलोसन जैसा नशा करता और किसी भी गाड़ी व मोबाइल लूट कर आता था। यही नहीं घर पर पहुंचने के बाद वह अपने माता पिता से मारपीट भी करता था। इसके कारण उनकी समाज में बहुत ज्यादा बदनामी होती थी। कुछ दिन पहले युवक को परिजनों ने नागपुर हल्दी राम कंपनी में काम करने भेजा था। लेकिन वहां भी नहीं टिका और वापस घर आ गया। घटना वाली रात को नशे में अभय शील ने पिता की पिटाई की थी। इसके बाद पिता पलाश शील और माता रंजीता सील एक राय होकर प्लान बनाया और टांगिया से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटे के दोनों हाथों के पंजे काट दिए। शव मिलने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो गुमराह करने लगे। हालांकि उनका झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया आरोपी पकड़े गए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन
कार्रवाई: टीएमसी सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, केंद्रीय मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाडऩे का आरोप
CG Breaking : रायपुर एम्स के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से पहचान और झांसा देकर की धोखाधड़ी
गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर
अबूझमाड़ के किसानों को बिचौलियों से मिली मुक्ति, पहली बार बेचा धान, हुआ 4 करोड़ 22 लाख का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लास्टिक फ्री होगा जंगल सफारी, 18 अगस्त से प्लास्टिक पैकेजिंग वाले उत्पादों पर प्रतिबंध
Next Article विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी रहे उपस्थित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?