ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी दूसरे की जमीन, झारखंड से आया पीड़ित…  पुलिस की गिरफ्त में गिरोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Big News : फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी दूसरे की जमीन, झारखंड से आया पीड़ित…  पुलिस की गिरफ्त में गिरोह

By Mohan Rao
Published: October 22, 2023
Share
सुपेला पुलिस की गिरफ्त में फर्जीवाड़े के आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में जमीन के फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। झारखंड के सिंहभूम जिले में रहने वाले पीड़ित ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल शातिरों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोहका स्थित पीड़ित की जमीन को बेच दिया। इस मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस के हाथ बड़ा गिरोह लगा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटॉप, मोबाईल, प्रिंटर, फर्जी दस्तावेज तथा 2 लाख रुपए नगद जब्त किया है। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) निवासी योगानंदन यादव की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया। योगानंदन ने अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति खुद योगानंदन बन गया और जमीन के दस्तावेज तैयार किए। इसमें ऋण पुस्तिका से लेकर रजिस्ट्री पेपर आदि बनवाए और इसके बाद जमीन को बेच दिया। जब इसकी जानकारी योगानंदन को हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में उसने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने  धारा 420, 466, 467, 468, 471, 120 बी,  201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रार्थी योगानंदन की जमीन कोहका भिलाई स्थित खसरा नं. 5243/2, 5243/3 रकबा 3000 वर्गफीट को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फर्जी योगानंदन बनकर उनकी उक्त जमीन को फर्जी ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार कर आसमा खातून व विपिन अग्रवाल को बेच दिया। प्रकरण में आरोपी कैलाश नगर भिलाई निवासी राकेश राय, बीडी कालोनी उरला दुर्ग निवासी प्रंशात पाटिल व दीनदयाल कालोनी जुनवानी एन रमेश उर्फ फर्जी योगनंदन यादव का पता चला।

इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में सभी ने एक साथ मिलकर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर एन रमेश को फर्जी योगनंदन बनाकर उसका आधार कार्ड, बैक खाता खुलवाया। डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका बनवा कर। फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करवाई और उसे बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आधार कार्ड, शपथ पत्र, लैपटाप, कलर प्रिंटर तथा 2 लाख रुपए नगद जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, एसआई अमित अंदानी, एएसआई दिनेश सिंह, आरक्षक जुनैद सिद्धीकी का विशेष योगदान रहा।

स्पॉ सेंटर में चल रहा था सेक्स का अड्डा, संचालिका सहित पांच गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की कार्रवाई
करतारपुर कॉरिडोर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 18 को रवाना होगा पहला जत्था, कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट जरूरी
राज्यसभा में हंगामे पर कार्रवाई: संजय सिंह व ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसद निलंबित
नारायणपुर को विकास की बड़ी सौगात : 361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, बस सेवा से गांव तक पहुंचेंगे
आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कोरबा में लेंगे आमसभा… जानिए दौरे का पूरा शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Assembly Elections 2023 : पहले चरण के लिए 253 नामांकन वैध, 23 अक्टूबर तक नाम वापसी
Next Article WC-2023: खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड WC-2023: खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय है न्यूजीलैंड

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?