भिलाई। भक्त माता कर्मा सेवा समिति द्वारा संचालित कर्मा विद्यालय सुपेला भिलाई में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवर पर युवा दिवस व वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रेडा सदस्य छत्तीसगढ़ शासन विजय कुमार साहू उपस्थित हुए। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि माननीय राजेश चटर्जी नोडल अधिकारी, गोविंद साव ब्लाक शिक्षा अधिकारी, हरिद्वारिका प्रसाद साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई, खेद राम साहू अध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विजय साहू ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांत उठो जागो और आगे बढो़ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए की ओर चलने कहा गया। इस दौरान विजय साहू ने कर्मा विद्यालय में सोलर सिस्टम की व्यवस्था किये जाने का अश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष धनसाय साहू ने विद्यालयीन गतिविधि पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से आठवीं तक के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आर लखेंद्र साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय में निर्धन छात्र छात्राओं को शुल्क में छूट देने का अश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त माता कर्मा सेवा समिति के पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित रहे।




