ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना जांच और इलाज और रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन कर हैं प्रशासन का सहयोग : स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना थके दी लगातार अपनी सेवाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कोरोना जांच और इलाज और रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन कर हैं प्रशासन का सहयोग : स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना थके दी लगातार अपनी सेवाएं

By @dmin
Published: October 6, 2020
Share
SHARE

राजनांदगांव। प्रदेश में राज्य शासन द्वारा कोरोना के रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। कई  सामाजिक संगठन इस कार्य में प्रशासन का स्वयं आगे आकर सहयोग कर रहे  हैं इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं एवं मीडिया तथा नागरिकों के सहयोग से ’एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध’ अभियान में कोविड-19 के परीक्षण के लिए शहर के 51 वार्डों के लिए बनाए गए 41 कोविड-19 कोरोना टेस्ट केन्द्रों में सैम्पल लिया गया। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज ’एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध’ अभियान के तहत शहर के कोविड-19 कोरोना टेस्ट केन्द्रों में व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं का सैम्पल जरूर लें। उन्होंने कहा कि जिन परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उस परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराएं और ऐसे मरीज जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण है उन्हें तत्काल कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दें और जिनमें लक्षण नहीं है उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर में रखे। उन्होंने कहा कि एक साथ अधिक संख्या में मरीज आइसोलेशन में चले जाएंगे तो कोरोना संक्रमण में कमी आएगी।  

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने गांधी सभागृह नगर पालिक निगम में किए जा रहे आरटीपीसीआर, ट्रूनॉट एवं एंटीजन टेस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने उदयाचल कोविड-19 केयर सेंटर का भी अवलोकन किया। जहां शांति विजय सेवा समिति द्वारा ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। कलेक्टर ने संस्थान द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने माहेश्वरी भवन, प्राथमिक कन्या शाला भरकापारा केन्द्र, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लखोली, गौरी नगर स्कूल, शासकीय बालक प्राथमिक शाला कन्हारपुरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर का निरीक्षण किया। शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं शांति विजय सेवा समिति, प्रेस क्लब राजनांदगांव, अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन, माहेश्वरी पंचायत, जिला साहू संघ, चेम्बर ऑफ कामर्स, सकल जैन श्रीसंघ, अग्रवाल सभा, पूज्य सिंधी पंचायत सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा ।

Breaking News : जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर जेल प्रबंधन ने लगाया मुलाकात करने पर 3 माह का बैन
Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या, आधी रात घटना को दिया अंजाम
गालों से की थी सड़कों की तुलना, अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दिया जवाब
Big news : LPG की दरों में 100 रुपए तक की कटौती, पहली अगस्त को तेल कंपनियों ने दी बड़ी राहत
Bhilai Breaking : सेंट्रल एवेन्यू में कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला आरक्षक घायल… हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वामी आत्मानंद ने दिया पीडि़त मानवता की सेवा का संदेश: भूपेश बघेल
Next Article छत्तीसगढ़ वन अधिकारों की मान्यता देने में देश में अग्रणी : राज्य में 4 लाख 41 हजार से अधिक व्यक्तिगत और 46 हजार से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का वितरण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?