ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब तक मुख्यमंत्री ने 18 जिलों को दी 5 हजार 220 करोड़ रुपए की सौगात… महत्वपूर्ण घोषणाएं करने के साथ-साथ अनेक स्वीकृतियां भी दे रहे हैं भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अब तक मुख्यमंत्री ने 18 जिलों को दी 5 हजार 220 करोड़ रुपए की सौगात… महत्वपूर्ण घोषणाएं करने के साथ-साथ अनेक स्वीकृतियां भी दे रहे हैं भूपेश बघेल

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
So far, the Chief Minister has given a gift of Rs 5,220 crore to 18 districts
So far, the Chief Minister has given a gift of Rs 5,220 crore to 18 districts
SHARE

रायपुर। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पडऩे के साथ ही छत्तीसगढ़ में विकास-कार्यों में तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर रोज वर्चुअल-कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों में नये विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे हैं। अब तक 9 वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से वे 18 जिलों में 5 हजार 220 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दे चुके हैं। कल 18 जून को श्री बघेल कोरबा जिले में 111 करोड़ रुपए और जांजगीर जिले में 122 करोड़ 96 लाख रुपए का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन वर्चुअल कार्यक्रमों में श्री बघेल महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणाएं करने के साथ-साथ स्वीकृतियां भी दे रहे हैं।
वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों की शुरुआत 08 जून 2021 से हुई। पहले दिन मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बालोद जिले में लगभग 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसी दिन दुर्ग जिले को 287 करोड़ 87 लाख रुपए के नये कार्यों की सौगात उन्होंने दी। 09 जून को महासमुंद जिले को 270 करोड़ रुपए और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को लगभग 295 करोड़ रुपए की सौगात दी गई। 10 जून को कबीरधाम जिले को लगभग 225 करोड़ रुपए, गरियाबंद जिले को 358 करोड़ रुपए, 11 जून को राजनांदगांव जिले को 556 करोड़ रुपए, धमतरी जिले को 271 करोड़ 51 लाख रुपए, 12 जून को मुंगेली जिले को 276 करोड़ 12 लाख रुपए, बेमेतरा जिले को 172 करोड़ 65 लाख रुपए, 13 जून को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को 120 करोड़ 09 लाख रुपए, रायपुर जिले को 561 करोड़ 32 लाख रुपए के नये विकास कार्यों की सौगात मिली। 14 जून को रायगढ़ जिले में 308 करोड़ 31 लाख रुपए, जशपुर जिले में 283 करोड़ 70 लाख रुपए, 15 जून को सरगुजा जिले में 247 करोड़ 91 लाख रुपए, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 76 करोड़ 52 लाख रुपए, 16 जून को सूरजपुर जिले में 244 करोड़ रुपए और कोरिया जिले में 216 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इसी दौरान सुकमा और बीजापुर जिले के लिए हुए एक अतिरिक्त वर्चुअल कार्यक्रम में 50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ किया गया है।
इन 9 दिनों श्री बघेल ने जिलों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि-पूजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में हवाई सुविधाओं की शुरुआत के लिए एक और कदम बढाते हुए उन्होंने अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में नयेऔद्योगिक क्षेत्र का उन्होंने लोकार्पण किया।बालोद की जल आवर्धन योजना की पाईप लाईन विस्तार के लिए उन्होंने एक करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पाहांदा-लिमाही-रायपुर मार्ग तक पुल सहित पक्की सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति उन्होंने दी। श्री बघेल ने साजा में 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल खोलने की घोषणा की है। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने जगरगुण्डा में 30 बिस्तरों के अस्पताल की स्वीकृति की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में लाल पानी की समस्या से प्रभावित 10 ग्राम पंचायतों गंगालूर, बुरजी, गोंगला, पुसनार, पीडिया, तोडका, गमपुर, कैका, रेड्डी और पालनार को इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए 5 करोड़ रूपए की लागत से वहां सिल्टेशन फिल्ट्रेशन स्ट्रक्चर और सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना की घोषणा की। इस प्लांट की स्थापना से इस क्षेत्र के 6 हजार परिवारों के लगभग 20 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

कड़ी मेहनत की बदौलत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती साइना : पी. कश्यप
अगस्त-सितंबर में आईपीएल के आयोजन की संभावनाएं तलाश रही बीसीसीआई
लॉकडाउन में ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर बताई तकलीफ
लॉकडाउन में ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर बताई तकलीफ
आवारा कुत्तों की धरपकड़ भिलाई निगम क्षेत्र में है जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The commissioner took a review meeting regarding the schemes operated निगम क्षेत्र में संचालित योजनाओं को लेकर आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक…. निगमायुक्त ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 244 # 17 june 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?