ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शंकराचार्य हॉस्पिटल में अब तक 1008 मरीजों का इलाज…929 पूर्णत: स्वस्थ… अस्पताल में एक्टिव 48
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शंकराचार्य हॉस्पिटल में अब तक 1008 मरीजों का इलाज…929 पूर्णत: स्वस्थ… अस्पताल में एक्टिव 48

By @dmin
Published: September 7, 2020
Share
So far, 1008 patients treated in Shankaracharya Hospital… 929 fully healthy… active in hospital 48
So far, 1008 patients treated in Shankaracharya Hospital… 929 fully healthy… active in hospital 48
SHARE

भिलाई। शंकराचार्य हॉस्पिटल स्थित कोविड केअर सेंटर में रिकवरी रेट उम्मीद जगाता है। यहां भर्ती किये गए 1008 मरीजों में 929 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो गए हैं। अभी 48 मरीजों का इलाज चल रहा है। 31 मरीजों की मृत्यु हुई है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे व्यवस्था पर निरंतर नजर रखे हुए हैं। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सीटी स्कैन और ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा यहाँ उपलब्ध है। खाने में रिच प्रोटीन हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल में 50 बिस्तर वाला वार्ड में संपूर्ण सेंट्रलाईज ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा है। इसके साथ ही 100 बिस्तर का वार्ड तैयार किया गया जिसमें आक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में आईसीएमआर की गाईड लाईन को ध्यान में रखते हुये ईलाज किया जा रहा है। वर्तमान में एक्स-रे व लैब की व्यवस्था के साथ सी.टी. स्केन की भी व्यवस्था की गई है। गत दिनों खानपान व साफ-सफाई को लेकर शिकायत की गई थी जिसमें जिला प्रशासन ने त्वरित अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि अस्पताल का साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों को पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के कार्यवाही पर वर्तमान अस्पताल में सभी सुविधा उपलब्ध करायी गई है।

कलेक्टर ने बताया कि कोविड अस्पताल में इलाज की और सुविधाओं की नियमित समीक्षा हो रही है। इसके लिए कल ही शंकराचार्य प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली थी। इसमें कोविड को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। बैठक में निर्देशित किया था कि कोविड में रिस्पांस टाइम का बेहद महत्व है। मरीजों के इलाज में लगे कोविड वारियर्स मरीजों की नियमित अंतराल पर बेसिक जांच करते रहें। ऑक्सीजन सपोर्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करें। यदि किसी अन्य तरह की जटिलताएं दिखे तो हायर सेंटर में रेफर करने की कार्रवाई करें। साफ-सफाई की मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। टॉयलेट की नियमित अंतराल में सफाई, फ्लोर सैनिटाइजर के कार्य की मॉनिटरिंग जरूरी है। मरीजों के पीछे नर्सिंग स्टाफ पर्याप्त होने चाहिए ताकि मरीजों को राहत मिलती रहे। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना वारियर की सुरक्षा भी अहम है। इसके लिए ट्रेनिंग भी कराई जा चुकी है। इसके मुताबिक ही कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मॉनिटरिंग जितनी अच्छी होगी और समन्वय जितना अच्छा होगा। रिकवरी रेट उतना ही अच्छा होगा और लोगों को भी संतोष मिलेगा। उन्होंने बुजुर्ग मरीजों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिये हैं। कलेक्टर ने बताया कि इनके साथ आयु से जुड़ी हुई अन्य परेशानियां भी होती हैं। इसकी वे दवा कर रहे होते हैं। ऐसे मामलों में विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने बताया कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट को छोटी-छोटी बारीकियों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…
सर्दी में बंद हो गई है नाक तो आपके काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे
CG Politics: दो चरणों की छाया तीसरे चरण पर! पहले दो चरणों में हुए 4 सीटों के मतदान से तीसरे चरण की सीटों का गणित निकाल रहे राजनीतिक दल
सरकारी कर्मी के आत्महत्या मामले की संभागायुक्त करेंगे जांच… मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश
Social Drama: ‘भीमा अंधकार से अधिकार तक’, भीमा नामक लड़की पर आधारित यह सोशल ड्रामा दर्शाएगा समानता के मुद्दे को!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article When corporation reached Amla, he breathed a sigh of relief संडे लॉकडाउन में कर रहे थे दबंगई: उठक बैठक कराकर दी चेतावनी… 2 चिकन सेंटर को 15 दिनों के लिए किया सील
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं के हित में लिया बड़ा कदम: 14 हजार पदों की भर्ती के संबंध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?