ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समारू का हौसला: 45 साल उम्र… थायराइड की बीमारी का शिकार… अस्पताल में भर्ती होने पर आक्सीजन लेवल 80…. चौदह दिन बाद जीत ली कोविड की जंग… एक दिन में 3672 हुए स्वस्थ्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

समारू का हौसला: 45 साल उम्र… थायराइड की बीमारी का शिकार… अस्पताल में भर्ती होने पर आक्सीजन लेवल 80…. चौदह दिन बाद जीत ली कोविड की जंग… एक दिन में 3672 हुए स्वस्थ्य

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
The Collector inspected the corporation works with the commissioner
The Collector inspected the corporation works with the commissioner
SHARE

भिलाई। जिले में कल 3672 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए। यह बहुत बड़ी संख्या है जो उम्मीद जगाती है कि कोरोना से मुकाबला किया जा सकता है। इनमें से कुछ मरीजों की कहानी बड़ी विलक्षण रही होगी जिन्होंने अस्पताल प्रबंधन की मेहनत और अपने हौसले से कोविड की जंग जीत ली। दुर्ग का रहने वाला समारू इनमें से ही एक है। 45 वर्ष का समारू जब शंकराचार्य हास्पिटल में लाया गया तब उसकी स्थिति काफी खराब थी आक्सीजन लेवल 80 तक चला गया था। दिक्कत यह थी कि समारू के साथ कोमार्बिडिटी भी जुड़ी थी। थायराइड की समस्या थी। इस मुश्किल मामले में डाक्टरों ने कड़ी मेहनत की और आज समारू डिस्चार्ज हो गया।
शंकराचार्य कोविड हास्पिटल की मेडिकल प्रभारी डॉ. सुगम सावंत ने बताया कि आज समारू 14 दिन बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ है। उसे देखकर बहुत अच्छा लगा, कोरोना में चिकित्सकीय परामर्श के साथ मन भी मजबूत रखें। बड़ी संख्या में लोग रिकवर हो रहे हैं। समारू ही नहीं, शंकराचार्य हास्पिटल में ऐसे कई मामले आए हैं जिसमें अधिक आयु और कोमार्बिडिटी भी बाधा नहीं रही। इस अप्रैल के पहले दिन एक ऐसे पेशेंट को डिस्चार्ज किया गया जिनकी आयु 91 साल की थी, इन्हें डायबिटीज और बीपी दोनों की समस्या थी।
सैंपल देते वक्त सही नंबर दें ट्रैसिंग टीम को
समारू की रिकवरी काफी पहले हो गई होती यदि समारू ने समय पर दवा ले ली होती। बहुत से लोग अब भी सैंपल देने में देर कर रहे हैं। इसके कारण दवा लेने में विलंब हो जाता है जिसकी वजह से समस्या बढ़ जाती है। कभी-कभी कुछ लोग सैंपल देते वक्त गलत नंबर ट्रेसिंग टीम को दे देते हैं जिसकी वजह से उन्हें ट्रेस करने में दिक्कत होती है और ऐसे लोग दवा नहीं लेने की वजह से गंभीर संकट का शिकार हो जाते हैं। सैंपल के साथ ही होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम से काउंसिलिंग के लिए आने वाले फोन पर दिये गये सुझावों का जरूर पालन करें। दवाएं समय पर खाएं। आक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल की जाँच कराएं, 93 से लेवल कम आये तो अपने होम आइसोलेशन काउंसलर को बताएं ताकि हास्पिटल में भर्ती किये जाने संबंधी कार्रवाई की जा सके।
रखना है हौसला, यह सबसे बड़ी ताकत
कोविड पीडि़त मरीज यदि समय पर जाँच करा लेते हैं दवा शुरू कर देते हैं होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम द्वारा बताये गए सुझावों का पालन करते हैं और सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताते हैं तो वे इस बीमारी को बहुत आसानी से पराजित कर सकते हैं। दुर्ग जिले से आ रही इतनी सारी रिकवरी की खबरें इस संबंध में आश्वस्त करती हैं।

कोरोना का कहर: श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, कम पड़ गई लकड़ी
दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से किया डेब्यू, अब प्रोड्यूसर बनकर कमा रही हैं नाम…
जन्मदिन पर गृह नगर पहुंचे मुख्यमंत्री साय : बच्चों को दिया न्योता भोज, बालक आश्रम शाला में बच्चों के साथ काटा केक
Murder in Bhilai : खुर्सीपार में पड़ोसी युवक को घर बुलाया और पीट पीटकर मार डाला
Breaking News : भाजपा ने तय कि तीन राज्यों के पर्यवेक्षक, अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल व दुष्यंत गौतम को मिली छत्तीसगढ़ की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The rate list prescribed by the government has been posted in the private hospital प्राइवेट हास्पिटल में चस्पा की गई शासन द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट…. रेट लिस्ट के साथ ही पैकेज के भीतर दी जाने वाली इलाज की सुविधाओं की जानकारी भी
Next Article situation may be serious लॉकडाउन ब्रेकिंग: रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा व जशपुर में बढ़ा लॉकडाउन….फल-सब्जी विक्रेताओं को भी मिलेगी छूट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?