ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केरल के कोझीकोड़ में बड़ा विमान हादसा: रनवे गीला होने से फिसला प्लेन खाई में गिरा, 18 लोगों की मौत, दुबई से 191 यात्रियों को लेकर पहुंचा था कोझीकोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केरल के कोझीकोड़ में बड़ा विमान हादसा: रनवे गीला होने से फिसला प्लेन खाई में गिरा, 18 लोगों की मौत, दुबई से 191 यात्रियों को लेकर पहुंचा था कोझीकोड़

By @dmin
Published: August 8, 2020
Share
Slippery plane collapsed due to wet runway
Slippery plane collapsed due to wet runway
SHARE

कोझिकोड (एजेंसी)। केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। यह हादसा इतना भीषण था कि विमान दो हिस्सों में बंट गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में 191 यात्री सवार थे। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन कोझीकोड पहुंच गए हैं। सभी यात्रियों और उनके परिवार के सदस्यों को सहायता प्रदान करने के लिए दिल्ली और मुंबई से दो विशेष राहत उड़ानों की व्यवस्था की गई है।

Contents
  • मामले की विस्तृत जांच का आदेश
  • नौ साल पहले विशेषज्ञों ने दी थी चेतावनी

एयर इंडिया की दुबई-कालीकट उड़ान (आईएक्स-1344) शुक्रवार की शाम 7.41 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा बारिश की वजह से रनवे गीला होने के चलते हुआ। विमान खाई में गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर बेहद भयावह माहौल था। हर तरफ घायलों की चीखें, रोते-बिलखते बच्चे और खून से सने कपड़ों के अलावा एंबुलेंस के साइरन के शोर ने हादसे की जगह ऐसा माहौल पैदा किया किया जिसे देखकर हर कोई दहल गया।

मामले की विस्तृत जांच का आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। घटना की जांच के लिए एएआईबी, डीजीसीए और उड़ान सुरक्षा विभाग पहुंच चुके हैं। इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आज करीपुर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 127 लोग अस्पताल में हैं और अन्य को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि विमान में आग लग जाती तो हमारा काम और भी मुश्किल हो जाता।

नौ साल पहले विशेषज्ञों ने दी थी चेतावनी

हादसे से नौ साल पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा गठित एक सुरक्षा सलाहकार समिति के एक सदस्य ने चेतावनी देते हुए कहा था कि करीपुर हवाई अड्डा असुरक्षित है और यहां लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि शुक्रवार को हुए हादसे से पता चलता है कि उनकी चेतावनी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। दरअसल कोझिकोड का हवाई अड्डा भौगोलिक रूप से ‘टेबल टॉपÓ है। मतलब हवाई पट्टी के इर्द-गिर्द खाई है। मौसम खराब था और दृश्यता भी कम थी, शायद यही कारण था कि रनवे चूकने के बाद विमान फिसल गया और इसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कॉलेज के छात्रों ने बना दिया ऐसा जूता जो स्मार्ट फोन की तरह करता है काम… खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
राहुल गांधी बोले- कोरोना से बचने का सिर्फ एक ही रास्ता, ‘फुल लॉकडाउन’
Big news : फौजी नगर में नहीं लगेगा उद्योग, विधायक रिकेश की पहल पर आबंटन निरस्त… पूर्व सरकार ने दी थी जमीन
इंडियन सिनेमा: भारत में बनने वाली 2400 फिल्मों में 500 सिर्फ हिंदी भाषा की, लेकिन कुल रेवेन्यू में साउथ का योगदान बॉलीवुड से ज्यादा
वाह री यूपी पुलिस! खुद दूसरे काम में मस्त और अपनी जगह ठेके पर रखा किसी और को
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises छत्तीसगढ़ सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरण में देश में अव्वल: प्रदेश में 4.84 लाख से अधिक वन अधिकार पत्रों का वितरण
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना: लगातार दूसरे दिन देशभर से सामने आए 60 हजार से ज्यादा नए मामले, 933 लोगों की हुई मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?