ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सलाम: कोरोना ने पिता, मां और भाई छीने, फिर भी मरीजों के इलाज में जुटी है यह डॉक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सलाम: कोरोना ने पिता, मां और भाई छीने, फिर भी मरीजों के इलाज में जुटी है यह डॉक्टर

By @dmin
Published: April 30, 2021
Share
बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य
बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। कोविड ने एक महिला डॉक्टर के पिता, मां और भाई को छीन लिया। फिर भी इस विपत्ति में खुद को मजबूत करते हुए डॉक्टर स्वप्ना कोविड रोगियों के इलाज में जुटी हैं। मजबूरी का आलम यह है कि डॉक्टर स्वप्ना अपने परिजनों को अंतिम विदाई देने भी नहीं पहुंच सकी। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं और कोविड रोगियों का इलाज कर रहे हैं। मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी डॉ. स्वप्ना सेक्टर 24 स्थित ईएसआई अस्पताल में नियुक्त हैं और सेक्टर 15 में पति व दो बच्चों के साथ रहती हैं। वे स्त्री रोग चिकित्सक हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी कोविड महिलाओं के प्रसव और उनके इलाज की है। पति सेक्टर 62 स्थित एक निजी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं और इन दिनों कोविड रोगियों के क्रिटिकल केयर में तैनात हैं।

पिछले साल अगस्त में डॉ. स्वप्ना के पिता की मृत्यु हो गई थी। वे क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते थे। परिजनों ने बताया कि अधिक उम्र होने के कारण उन्हें कोविड काल में मरीजों का इलाज करने से मना किया गया था लेकिन उनका कहना था कि इस आपदा के समय रोगियों के उपचार से वे पीछे नहीं हट सकते। इस दौरान वे कोरोना संक्रमित हो गए थे।

वहीं आठ दिन पहले कोविड पीडि़त उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। मां को मुजफ्फरपुर के किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिला था। उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो गया था। गंभीर हालत में वे नहीं बच सकी। वहीं, 39 वर्षीय भाई फरीदाबाद की आईटी कंपनी में एचआर तैनात थे। पिछले साल कोविड शुरू हुआ था तभी मुजफ्फरपुर स्थित घर चले गए थे और वर्क फ्राम होम कर रहे थे। सात दिन पहले कोविड की पुष्टि के बाद एम्स पटना में दाखिला मिल गया था। बुधवार रात एक बजे उनकी मृत्यु हो गई।
डॉक्टर ने बताया कि अब उनके घर में सिर्फ एक भाई और उसका परिवार है। छोटा भाई ही मम्मी और भाई को इलाज के लिए लेकर दौड़ रहा था। उसको और परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में मरीजों का इलाज पहला कर्तव्य है। सिर्फ चिंता बच्चों की होती है, क्योंकि वे और उनके पति, दोनों कोविड ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में डर लगता है कि कहीं उनके जरिए घर में कोरोना संक्रमण न पहुंच जाए।

मुश्किल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं डॉक्टर
जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मुश्किल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में 40 से 50 फीसदी डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना से पीडि़त हैं। ऐसे में बाकी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द हैं और उनके अपने कोरोना से जूझ रहे हैं। ऐसे डॉक्टर भी हैं, जिनके अपने इस बीमारी से गुजर गए हैं लेकिन वे उन्हें देख तक नहीं सके।

छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक पास : वित्तमंत्री चौधरी बोले- हमारी सरकार GYAN के लिए पूरी तरह है समर्पित
बारिश से कहीं जलभराव तो नहीं महापौर नीरज पाल ने शहर का लिया जायजा, बारिश के दौरान वार्डो में देखी स्थिति
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी का अनोखा विरोध….. गले में महंगाई का पोस्टर लगाकर ई-स्कूटी से पहुंची सचिवालय
बस स्टेण्ड दुर्ग में शुरू हुआ यातायात पुलिस सहायता केन्द्र, विधायक गजेन्द्र यादव व एसपी गर्ग ने किया शुभांरभ
दीवाली को लेकर दिशा-निर्देश जारी, सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में थम नहीं रहा कोराना का कहर: दैनिक मामलों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 4 लाख के करीब नए मामले
Next Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 153 नए मरीजों की पुष्टि, इस बीच हुई 251 संक्रमितों की मौत…. 15 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?