ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया ‘आई एम द वन’ कार्यक्रम का शुभांरभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया ‘आई एम द वन’ कार्यक्रम का शुभांरभ

By @dmin
Published: May 16, 2020
Share
SHARE

0 पढ़ई तुहंर दुआर पोर्टल से अब शिक्षा के साथ-साथ
विभिन्न कलाओं के गुर भी सिखेंगे बच्चें

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल बच्चों को ऑनलाईन अध्ययन-अध्यापन की घर बैठे सुविधा मुहैया कराने के बीते सवा महीने से संचालित ‘पढ़ई तुहंर दुआर‘ वेबपोर्टल को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शिक्षा विभाग ने और वृहद स्वरूप दे दिया है। इस पोर्टल में ‘आई एम द वन‘ कार्यक्रम को भी अब शामिल कर दिया गया है। जिसके जरिए स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अब विभिन्न कलाओं की भी शिक्षा दी जाएगी। बच्चे अपनी रूचि के अनुसार इस वेबपोर्टल के माध्यम से अपनी कला-प्रतिभा को भी निखार सकेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘आई एम द वन‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई इस नई पहल में स्कूली बच्चों को ग्रीष्म अवकाश में पढ़ाई के साथ ही मनोरंजक ढंग विभिन्न कलाओं को सीख सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘पढ़ई तुहंर दुआर‘ पोर्टल को और विस्तार देते हुए इसमें ‘आई एम द वन‘ कार्यक्रम को शामिल किया है। इस कार्यक्रम के ऑनलाईन प्रोग्राम में देश के प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री वीवीएस लक्षमण, फोटोग्राफर श्री डब्बू रत्नानी, किशनगढ़ शैली के चित्रकार पद्मश्री तिलक गीताई, योग गुरू आचार्य श्री प्रतिष्ठा और कोरियोग्राफर श्री सुमीत नामदेव के दिशा-निर्देशन में स्कूली बच्चे, क्रिकेट, योग, कोरियोग्राफी, पेंटिंग, फोटोग्राफी आदि के गुर सीख सकेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहा कि ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ वेबपोर्टल में पाठ्यपुस्तकों के अलावा अब बच्चों को मनोरंजक ढंग से विभिन्न कलाओं की शिक्षा के लिए शॉर्ट-टर्म कोर्स उपलब्ध होंगे। डॉ. टेकाम ने छत्तीसगढ़ के सभी शिक्षकों, पालकों एवं बच्चों से अपील की है कि लॉकडाउन के समय और बाद में भी अपने बच्चों को नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चों की रूचि, जिज्ञासा एवं बौद्धिक विकास में वृद्धि होगी। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि राज्य में स्कूल 20 मार्च से बंद हैं। इतनी लम्बी अवधि तक बच्चों का घर पर रहना एक बहुत मुश्किल काम है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत माह 7 अप्रैल को बच्चों की पढ़ाई जारी रखने ऑनलाईन व्यवस्था ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ के नाम से शुरू की गई। इस योजना के राज्य में उत्साहजनक नतीजे मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 20 लाख से अधिक बच्चे और एक लाख 80 हजार से अधिक शिक्षक इस कार्यक्रम से जुड़ गए हैं। इसके अलावा महाविद्यालयीन विद्यार्थी और प्राध्यापक भी इससे जुड़ते जा रहे हैं। डॉ. टेकाम ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश के दौरान बच्चों को मात्र अध्ययन-अध्यापन में व्यस्त रखना ठीक नहीं है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन एवं विभिन्न कौशलों को सीखने के अवसर दिया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ में इसके लिए आइडिया टेक्नोवेशन द्वारा इस अवधि में राज्य में बच्चों के लिए उनका विशेष कार्यक्रम ‘आई एम द वन’ के निःशुल्क उपयोग किए जाने का प्रस्ताव दिया है। इस कार्यक्रम में बच्चों एवं बड़ों के लिए बहुत सारे आकर्षक और उपयोगी ऑनलाईन कोर्सेस हैं, जो बहुत अच्छी गुणवत्ता के बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ‘आई एम द वन’ कार्यक्रम से सहजता से जुड़ा जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट cgschool.in (सीजीस्कूलडॉटइन) पर मोबाइल से इसमें पंजीयन कर सीधे जुड़ सकते हैं और विभिन्न कोर्सेस में से अपनी इच्छा के कोर्स में शामिल होकर सुविधानुसार निर्धारित समय में इसे पूरा कर सकते हैं।

Big News : दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस कर्मियों को मिलेगा मेडल, गृह मंत्रालय जारी की सूची
दो दिन के दिल्ली दौरे पर सीएम साय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, नक्सल ऑपरेशन्स पर होगी बात
दुर्ग में लाखों की चोरी का खुलासा : घर पर काम करने वाली महिला निकली चोरनी, 20 लाख के जेवर बरामद
नशीली दवा बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बैठक लेकर अफसरों को दिए निर्देश
वयस्कों के लिए कोविड टीकों की एहतियाती खुराक अब पूरी तरह मुफ्त, 15 से विशेष अभियान की तैयारी में सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छ.ग.ऑटोमोबाइल रीसेलर एसोसिएशन ने सीएम सहायता कोष में जमा कराए 5 लाख रुपये
Next Article सीएम भूपेश बघेल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?