ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डायनामाइट ब्लास्ट में छह की मौत, एक महीने में दूसरा हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डायनामाइट ब्लास्ट में छह की मौत, एक महीने में दूसरा हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
डायनामाइट ब्लास्ट में छह की मौत, एक महीने में दूसरा हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख
डायनामाइट ब्लास्ट में छह की मौत, एक महीने में दूसरा हादसा, पीएम मोदी ने जताया दुख
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से 60 किलोमीटर दूर चिक्कबल्लापुर जिले में एक डायनामाइट विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि यह दुर्घटना मंगलवार की सुबह उस समय हुई, सात लोग अवैध विस्फोटकों का डिस्पोज करने की कोशिश में लगे हुए थे। बता दें कि कर्नाटक में पिछले एक महीने में होने वाला यह दूसरा धमाका है। 22 जनवरी को शिवमोगा जिले के हानासोडू गांव में एक रेलवे क्रशर वाली जगह हुए डायनामाइट विस्फोट में आठ लोग मारे गए थे।
पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय रेंज) एम. चंद्रशेखर ने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि कुछ लोगों ने अवैध विस्फोटकों को डिस्पोज करने की कोशिश की थी और तभी अचानक से ब्लास्ट हो गया। डिस्पोजल और फोरेंसिक टीम बेंगलुरु से आ गई है। जब जांच पूरी हो जाएगी तब इस बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी। वहीं, घायलों को अस्पताल में ले जाने वाली एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि हमें तकरीबन 1:20 पर फोन कॉल मिला। हम घटनावाली जगह पर सुबह 1:40 पर पहुंचे। हमें शुरुआत में हादसा बताया गया था, लेकिन जब वहां पहुंचे तब ब्लास्ट के बारे में पता चला और वहां पर पांच लोग थे।

The death of 6 people near Hirenagavalli village, Chikkaballapur, due to a gelatin blast is shocking. District incharge minister and senior officials instructed to conduct a thorough probe and take stern action against the culprits: Karnataka CM BS Yediyurappa pic.twitter.com/l28g8jIDYD

— ANI (@ANI) February 23, 2021

कर्नाटक में हुई इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से काफी दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डी. सुधाकर ने कहा कि विस्फोटक ब्रम्हा वर्शिनी खदान का था। उन्होंने कहा, ‘यह एक कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त खदान है। लेकिन 7 फरवरी को विस्फोटक को सही तरीके से नहीं रखने और साइट पर इंजीनियर के नहीं होने की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। मालिक ने जरूर कर्मचारियों को इसे दो किलोमीटर दूर गुडुबंडे के जंगल ले जाने के लिए कहा होगा। उन्होंने आगे बताया कि विस्फोटकों को एक मिनी ट्रक और दो बाइक के जरिए से ले जाया गया। सात लोग यहां आए। मैं बम डिस्पोजल टीम से बात कर रहा था, तो उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन से मिलने वाले सिग्नल से भी विस्फोट हो सकता है। लेकिन वे आगे की जांच कर रहे हैं।
मंत्री के अनुसार, मृतकों में दो कर्नाटक के, तीन आंध्र प्रदेश के और एक नेपाल का रहने वाले था। पुलिस ने खदान के तीन मालिकों की पहचान कर ली है और कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं, राज्य के एक अन्य मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा कि खदान धमाके में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। भारी मात्रा में विस्फोटकों के कारण यह घटना हुई। गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने घटनास्थल का दौरा किया है।

मोहित ने बताया कैसे पहली बार पत्नी अदिति से हुई मुलाकात? शादी को लेकर किए कई खुलासे…
फसल की बार्बादी से आत्महत्या करने वाले किसान परिवार से मिले अतुल पर्वत…. 11 हजार रुपए की दी त्वरित सहायता
12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दोस्त को फोन पर कहा था मैं फांसी लगा रही हूं… वजह भी बताई
ममता हुई शर्मसार: कंपकपाती ठंड में नवजात को पैरावट में कई पिल्लों के साथ छोड़ा
भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में आई गिरावट…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 10584 नए मरीज
Next Article In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers नासा ने मंगल पर उतरते रोवर का वीडियो किया जारी, वैज्ञानिक बोले- पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा रोवर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?