ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिम्स की बड़ी उपलब्धि: कम संसाधनों के बावजूद पूरे किए दो लाख टेस्ट…. बीते चार माह में ही एक लाख टेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सिम्स की बड़ी उपलब्धि: कम संसाधनों के बावजूद पूरे किए दो लाख टेस्ट…. बीते चार माह में ही एक लाख टेस्ट

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
Chhattisgarh Institute of Medical Sciences Bilaspur
Chhattisgarh Institute of Medical Sciences Bilaspur
SHARE

बिलासपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स ने पूरे समर्पण भाव के साथ काम करते हुए कम संसाधनों के बीच कोविड-19 के 2 लाख नमूनों की जांच पूरी कर ली है। इसमें एक लाख टेस्ट बीते चार माह में ही किए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी की पहचान और रोकथाम के लिए टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में प्रतिदिन 60 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे है।
राज्य में वर्तमान में राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक रैपिड एंटीजन जांच सुविधा तथा 31 शासकीय लैब, 5 निजी लैब, में टू्रनॉट जांच सुविधा और 11 शासकीय लैब और 5 प्राइवेट लैब में आरटीपीसीआर की जांच सुविधा उपलब्ध है। सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में कोविड-19 के 2 लाख नमूनों की जांच 11 मई को पूरी कर ली गई। इनमें 17 हजार 704 पॉजिटिव और एक लाख 79 हजार 115 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एक अगस्त 2020 से सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आरटीपीसीआर जांच शुरू की गई थी, तब से लेकर आज तक सीमित संसाधनों और स्टाफ के साथ निरंतर कार्य करते हुए यह लक्ष्य हासिल किया गया है। शुरुआत 13 सैंपल से की गई थी। सिम्स लैब में अगस्त 2020 से 21 जनवरी 2021 तक एक लाख सैंपल्स की जांच पूरी की गई थी। इसके बाद अगले एक लाख सैंपल बीते 4 महीनों में ही लिए गए।
सिम्स के चिकित्सकों ने बताया कि यह लैब में कार्यरत अधिकारी, वैज्ञानिक, तकनीशियन, लैब सहायक व डाटा ऑपरेटर के अथक परिश्रम और समर्पण से संभव हो सका। संस्था के वायरोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. रेखा बारापात्रे व विभाग प्रमुख डॉ. सागरिका प्रधान द्वारा इन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया गया। सिम्स की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नगरिया ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस उपलब्धि में डॉ. ज्योत्सना दुबे, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. रश्मिका दवे, डॉ. विनोद टंडन व डॉ. प्रियंका पल्लवी का विशेष योगदान रहा। सिम्स को अजीज प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा एक आरटीपीसीआर मशीन और दी गई है जिससे आने वाले दिनों में कोविड जांच में और तेजी आएगी।

Good News : शास्त्री अस्पताल की बदलेगी सूरत, भवन को मिलेगा नया स्वरूप… एमआईसी की बैठक में निर्णय
दुर्ग जिले के इस गांव में चल रहा था सैक्स रैकेट, ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने की रेड
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘अग्निपथ’ से जुड़ी सभी याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर
BIg News: इस मामले में पूर्व पीएम गिरफ्तार, हाईकोर्ट सख्त, कहा- वजह बताएं वरना प्रधानमंत्री को बुलाएंगे
सीएम भूपेश बघेल ने असम की टूरिज्म इंडस्ट्री को दिया छत्तीसगढ में निवेश का न्योता…. गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने रखी थी मीटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया बड़ी खबर: बच्चों को भी लग सकेगा कोरोना का टीका…. 2 से 18 आयुवर्ग पर ट्रायल के लिए कोवेक्सीन को मिली मंजूरी
Next Article SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤ भारत में कोरोना: नए संक्रमितों से अधिक डिस्चार्ज होने वाले मरीज… दो दिन में 42 हजार से ज्यादा एक्टिव केस घटे… मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?