ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री एकांतेश्वर महादेव कथा : पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जब-जब नारी का अपमान होगा, तब-तब महाभारत और रामायण होती रहेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

श्री एकांतेश्वर महादेव कथा : पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जब-जब नारी का अपमान होगा, तब-तब महाभारत और रामायण होती रहेगी

By Mohan Rao
Published: April 29, 2023
Share
पंडित प्रदीप मिश्रा
SHARE

भिलाई Bhilai. सिविक सेंटर जयंती स्टेडियम में एकंतेश्वर महादेव कथा के पांचवे दिन शनिवार को पंडित प्रदीप मिश्रा ने सम्पूर्ण समाज को सन्देश देते हुए कहा की मुख से ग्रहण किया हुआ जहर मनुष्य को तुरंत मार देता हैं, लेकिन कान से ग्रहण किया हुआ निंदा का जहर मनुष्य को प्रतिदिन मारता हैं। उन्होंने अपनी कथा में कहा की लोग कहते हैं सभी विवाद की जड़ नारी होती हैं। माँ सीता के कारण रामायण और द्रौपदी के कारण महाभारत हो गयी। दुनिया ने हमेशा माँ सीता और द्रौपदी को दोष दिया हैं लेकिन सत्य ये हैं की नारी के अपमान के कारण महाभारत और रामायण हुई हैं और जब-जब नारी का अपमान होगा तब-तब महाभारत और रामायण होती रहेगी। मनुष्य के जीवन में गृहक्लेश का भी प्रमुख कारण नारी का अपमान ही हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा सुनने आये श्रद्धालुओं से कहा कथा में भीड़ बढ़ाने नहीं, भक्ति बढ़ाने आना चाहिए। पूर्ण श्रद्धा के साथ कथा श्रवण करनी चाहिए। जिस प्रकार मोबाईल, टेलीविज़न और बैंक की सेवा प्राप्त करने के लिए बैलेंस रिचार्ज करवाना एवं बैलेंस चेक करवाना जरुरी होता हैं वैसे ही जीवन का आनंद लेने के लिए भक्ति का बैलेंस भी चेक करते रहना चाहिये और समय-समय पर बैलेंस रिचार्ज करवाते रहना चाहिए। अगर भक्ति का बैलेंस खत्म हो जायेगा तो परेशानियों का मैसेज आने लगेगा जैसे मोबाइल का रिचार्ज खत्म होने पर मोबाइल कंपनी के मैसेज आने लगता हैं। भिलाई के एक इलेक्ट्रिक दुकान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा की दूरदराज से आये श्रद्धालुओं के मोबईल फोंस के बैटरी चार्ज करने के लिए उसने चार्जिंग पॉइंट्स बनाये हैं ठीक उसी प्रकार ये कथा भक्तों का चार्जिंग पॉइंट्स हैं।

बताया संगत का महत्त्व
मनुष्य जीवन में संगत का महत्व बताते हुए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा की मनुष्य को सदा अच्छे लोगों की संगत में रहना चाहिए। भक्ति, सेवा, समर्पण करने वालों के साथ रहना चाहिए और निंदा, पाप करने वालों से सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। रावण के पास धन, संपदा, वैभव, वंश, सत्ता, सोने की लंका, विशाल सेना सब थी लेकिन उसका विनाश हो गया क्योंकि उसके पास अच्छी संगत नही थी। अच्छे और सद्कर्म कर्म वालों के महत्त्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा की भोजन की पंगत भले छूट जाए लेकिन अच्छे लोगों की संगत नही छूटनी चाहिए।

लोग कहते हैं ये महिलायें ही ज्यादातर कथा में क्यों जाती हैं
पंडित मिश्रा ने अपनी कथा में लोगों के इस सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा की पिता का कर्तव्य संतान के लिए रोटी, शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य देना हैं जबकि माँ का कर्तव्य संतान को संस्कार देना हैं। महिलायें कथा में आती हैं और अच्छे संस्कार यहाँ से लेकर अपने संतान को देती हैं।

शिव और शिवभक्त की कभी निंदा नही करनी चाहिए
अपनी कथा में उन्होंने बताया की पुराणों में लिखा हैं शिव और शिवभक्त की निंदा भूलवश भी नही करनी चाहिए। शिव निंदा के कारण ताड़का का पूरा परिवार नष्ट हो गया। अगर कोई अति सुंदर हैं अच्छे कपड़ों में हैं लेकिन वो दिन भर निंदा करता हैं तो वो कभी खुश नही रह सकता। जीवन में कर्म का महत्व होता हैं। शिवपुराण की कथा कहती हैं अपने वाणी से अपने कर्म से कभी किसी को दुःख नही पहुँचाना चाहिए।

नारायणपुर में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित हो रहे नक्सली
दुर्ग एसपी का इनाम 1000 रुपए कैंपेन : छावनी थाना क्षेत्र में पहली कार्रवाई, चाकूबाज ब्रुसली को भेजा जेल
शार्टकट तरीके से करोड़पति बनने की चाह ने पहुंचाया जेल, एक करोड़ की मांगी थी फिरौती
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय रामाधार कश्यप की थी अग्रणी भूमिका: भूपेश बघेल
Breaking News : जशपुर में मंदिर के पुजारी से गाली गलौच, पूजा-पाठ बंद करने की भी दी चेतावनी… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सूरजपुर से रेस्क्यू की गई बाघिन अब पूरी तरह स्वस्थ्य, कैमरे में कैद हुई बाघिन की तस्वीर… देखें Video
Next Article पूर्व सरपंच की दबंगई, पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, किसी भी तरह की मदद या बात करने पर लगेगा जुर्माना पूर्व सरपंच की दबंगई, पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, किसी भी तरह की मदद या बात करने पर लगेगा जुर्माना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?