ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साल की शुरुआत में लगा झटका, तेल कंपनियों ने बढ़ाए एलपीजी के दाम, GST ई-इन्वॉयसिंग की सीमा भी घटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

साल की शुरुआत में लगा झटका, तेल कंपनियों ने बढ़ाए एलपीजी के दाम, GST ई-इन्वॉयसिंग की सीमा भी घटी

By Mohan Rao
Published: January 1, 2023
Share
आम आदमी को बड़ा झटका: महंगी हुई घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत, प्रति सिलेंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी, आज आधी रात हो जाएगी लागू
रसोई गैस
SHARE

नईदिल्ली। सरकार ने आम उपभोक्ताओं का साल के पहले दिन ही बड़ा झटका दे दिया है। एक जनवरी से कई बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें से सबसे बड़ा बदलाव एलपीजी की कीमतों (LPG Price) को लेकर आया है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए हैं। वहीं दूसरा सबसे बड़ा बदलाव GST ई-इन्वॉयसिंग की सीमा को लेकर है। सरकार ने इसकी सीमा घटा दी है।

बता दें हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है। ऐसे में नए साल की शुरुआत यानि1 जनवरी 2023 को भी LPG Cylinder की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। सिलेंडर पर बढ़ी हुई कीमतें राज्य व शहरों के अनुसार अलग अलग बढ़ेंगी। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है।

GST Invoicing की सीमा 20 करोड़ से पांच करोड़ हुई
जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग (GST Invoicing) या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने जा रहे हैं। सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग के लिए 20 करोड़ रुपए की सीमा को कम करते हुए पांच करोड़ रुपए कर दिया है। यह नियम 2023 के पहले दिन से लागू हो जाएगा। इस नियम के लागू होने से अब उन कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा जिनका बिजनेस सालाना पांच करोड़ से अधिक का है।

बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पहली जनवरी 2023 से बैंक लॉकर (Bank Locker) को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों पर लगाम लगेगी और वे ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। इसके बाद बैंकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। क्योंकि अगर लॉकर में रखे किसी ग्राहक के सामान को किसी कारणवश कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होगी। बता दें बैंक से ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना है। इसके जरिए ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी SMS और अन्य माध्यम से दी जाएगी।

गाड़ी खरीदना भी हुआ महंगा
नए साल में गाड़ी खरीदना भी महंगा पड़ेगा। 2023 की शुरुआत से ही Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर ऑडी और मर्सडीज जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। टाटा की ओर से अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत 2 जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है। इसके कारण नए साल में कार का शौक पूरा करने के लिए लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।  

IMEI रजिस्ट्रेशन भी होगी जरूरी
इन पांच बड़े बदलावों के साथ ही एक जनवरी 2023 से फोन निर्माता कंपनियों और इसका आयात-निर्यात करने वाली फर्मों के लिए भी नया नियम आएगा। इसके तहत कंपनियों को हर फोन के आईएमईआई (IMEI) नंबर का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। दूरसंचार विभाग ने IMEI से छेड़छाड़ होने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए ये तैयारी की है। जो फोन विदेशी यात्रियों के साथ भारत आए हैं, उनका भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नई राजधानी, घुमेंगे जंगल सफारी
चिरायु योजना: शिविर में हृदय रोग से ग्रसित 34 बच्चों की पहचान, 3 बच्चे सर्जरी के लिए चिन्हांकित
दर्दनाक हादसा: स्टेडियम के पास ऑटो पर पलटा कंटेनर, चार की मौत
सफल होटल व्यवसायी बने प्रदीप यादव, आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pin Up Cassino Brasil + Bônus R$ 1500 Simply No Online Oficial Sit
Next Article Big Breaking : मजदूर भाईयों के साथ मुख्यमंत्री बघेल ने की साल की शुरुआत, चावड़ी पहुंचकर मिठाई खिलाई, कंबल भी बांटे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?