ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवराज सरकार 30 जून को कर सकती है मंत्रिमंडल विस्तार, सिंधिया गुट से हो सकते हैं 9 और मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

शिवराज सरकार 30 जून को कर सकती है मंत्रिमंडल विस्तार, सिंधिया गुट से हो सकते हैं 9 और मंत्री

By @dmin
Published: June 28, 2020
Share
शिवराज सरकार 30 जून को कर सकती है मंत्रिमंडल विस्तार, सिंधिया गुट से हो सकते हैं 9 और मंत्री
शिवराज सरकार 30 जून को कर सकती है मंत्रिमंडल विस्तार, सिंधिया गुट से हो सकते हैं 9 और मंत्री
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट के नौ और नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर सहमति बन गई है। 
मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इनमें प्रेम सिंह पटेल, चेतन कश्यप, मोहन यादव और अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सूची में शामिल किया गया है। 
वहीं, भोपाल से विश्वास सारंग, इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नामों की भी चर्चा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम शिवराज आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात के लिए दिल्ली जा सकते हैं। 
मुलाकात के दौरान तय किए गए नामों मुहर लगाई जा सकती है। इससे पहले वे दिल्ली में मध्यप्रदेश के चुनिंदा नेताओं से भी बात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और पार्टी की ओर से संकेत हैं कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच शनिवार को देर शाम बात हुई। इसके बाद ये नेता मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इनके बीच देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली के सामने रखे जाने वाले पक्ष पर चर्चा हुई। 
बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार मई के आखिर और जून के पहले सप्ताह में संभावित था जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। अगले महीने मानसून सत्र शुरू होगा, ऐसे में संवैधानिक रूप से मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी हो गया है।

CG News : बैंक लोन से परेशान महिला ने की खुदकुशी, डंपिंग यार्ड में लटकती मिली लाश… 4 दिन से थी लापता
वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक-पीएम मोदी
आईईडी ब्लास्ट में बस्तर फाइटर का जवान घायल, रायपुर में चल रहा इलाज
वंदे भारत एक्सप्रेस फिर हादसे का शिकार, गाय के टकराने से इंजन का बोनट खुला
गलवान घाटी में मारे गए थे चीन के 45 सैनिक, रूसी समाचार एजेंसी ने किया खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी मन की बात में चीन पर लाल हुए पीएम मोदी: कहा- लद्दाख की तरफ आंख उठाने वालों को दिया करारा जवाब
Next Article लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?