ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री

By @dmin
Published: June 29, 2020
Share
शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री
शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश की तीन माह से अधिक पुरानी शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार कल (मंगलवार को) होने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रविवार को भोपाल से दिल्ली रवाना हुए थे और उनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। बैठकों का दौर आज भी चल रहा है और सीएम चौहान की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। देर रात तक सीएम चौहान वापस लौट आएंगे और मंगलवार को वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।
विधानसभा में सदस्यों की संख्या के मान से राज्य में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस तरह मुख्यमंत्री चौहान अधिकतम 29 और विधायकों को मंत्री बना सकते हैं, हालाकि रणनीतिक तौर पर हमेशा मंत्रिमंडल में कुछ स्थान रिक्त रखे जाते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया की राय को तवज्जो और उनके समर्थकों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिए जाने की पूरी संभावना है। अभी जो सूचनाएं मिल रही हैं, उसके अनुसार लगभग दो दर्जन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

Contents
  • कैबिनेट विस्तार से पहले आनंदीबेन पटेल लेंगी राज्यपाल की शपथ
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शपथ ग्रहण समारोह में हो सकते हैं शामिल
  • अप्रैल में पांच मंत्रियों ने ली थी शपथ

कैबिनेट विस्तार से पहले आनंदीबेन पटेल लेंगी राज्यपाल की शपथ

इस बीच मध्यप्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मंगलवार सुबह लखनऊ से भोपाल पहुंचेंगी और पहले वह स्वयं शपथ ग्रहण करेंगी। उन्हें रविवार को ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के चलते पटेल को यह प्रभार दिया गया है। पहले पटेल के सेामवार को भोपाल पहुंचने की संभावना थी, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब वे मंगलवार सुबह ही भोपाल आएंगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शपथ ग्रहण समारोह में हो सकते हैं शामिल

भाजपा सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंगलवार सुबह यहां पहुंचेंगे और वे रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार को भी यहां रहेंगे। वे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। सिंधिया इसके अलावा पार्टी नेताओं और अपने समर्थकों के साथ आगामी विधानसभा उपचुनावों के संबंध में चर्चा कर सकते हैं। राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर काफी दिनों से कवायद चल रही है। नए मंत्रियों के नामों को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति बनाने और केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में लेने के लिए सीएम चौहान रविवार को दिल्ली रवाना हुए थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी गए हैं।

अप्रैल में पांच मंत्रियों ने ली थी शपथ

राज्य में मार्च माह के राजनैतिक घटनाक्रमों के चलते वरिष्ठ नेता सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और उनके समर्थक 22 विधायकों ने भी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इन विषम स्थितियों में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था और 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली थी। इसके पूरे एक माह बाद अप्रैल में पांच मंत्रियों को शपथ दिलाकर सीएम चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन किया। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन वह विभिन्न कारणों से लगातार टल रहा था।

अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता : सीएम साय बोले- मिशन मोड में विकसित हो रहे स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 4 करोड़ से पार
तालिबान ने देश चलाने को दुनिया से लगाई आर्थिक मदद की गुहार, भारत के लिए भेजा एक खास संदेश
मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
कोरोना मरीजों में उतार-चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटों में सामने आए 34,973 नए मामले… केरल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत
Next Article भीषण नाव हादसा, लगभग 23 लोगों की मौत भीषण नाव हादसा, लगभग 23 लोगों की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?