पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा शिवसेना के स्थानीय नेता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेता की पहचान दीपक मारटकर के रूप में हुई है जो कि शिवसेना की युवा शाखा के एक पदाधिकारी थे और पूर्व पार्टी पार्षद विजय मारटकर के पुत्र थे।





