ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी
शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में लगातार दो शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2020 के 38वें मैच में शिखर धवन ने आईपीएल में वो करके दिखाया, जो आजतक कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं कर सका है। धवन ने आईपीएल में लगातार दो सेंचरी लगाने का खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, उनसे पहले किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया है। पंजाब के खिलाफ खेले मैच में धवन ने 61 गेंदों में 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। धवन ने अपनी इस सेंचुरी की तुलना अपने टेस्ट डेब्यू में खेली पारी से की। 

शिखर ने मैच के बाद कहा, ‘आज यह ऐसा हुआ है कि कोई भी बल्लेबाज मेरे साथ टिककर नहीं खेल सका। मैंने इस मैच में एक छोर को संभालने की जिम्मेदारी ली और इसके साथ ही मैंनें खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर पहुंचने की कोशिश करी। मुझे याद है कि मैंने अपने टेस्ट डेब्यू में इतने शानदार तरीके से रन बनाए थे। मैंने पूरा रेस्ट लिया था और इस मैच के लिए एकदम तरोताजा था।हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि हम कहां पर और अच्छा कर सकते हैं। हम अबतक लगातार इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा खेले हैं और इस हार की वजह से हम खुद का मनोबल टूटने नहीं देंगे और जबर्दस्त वापसी करेंगे।’

धवन ने आईपीएल में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं,जिन्होंने लगातार दो मैचों में दो शतक लगाए हैं उनसे पहले यह कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। धवन इस सीजन अबतक 10 मैचों में 149.09 के स्ट्राइक रेट से 465 रन बना चुके हैं, इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। पंजाब के खिलाफ मिली हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय प्वॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

दुर्ग से सरोज पाण्डेय की चर्चा, कई और सांसदों को भी मैदान में उतारेगी भाजपा!
मुख्यमंत्री साय ने किया तक्षशिला रीडिंग जोन व लाइब्रेरी का लोकार्पण, 750 सीट की क्षमता, 550 विद्यार्थियों ने ली सदस्यता
BIg Accident : अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित आठ की मौत
होम क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी: व्यक्ति के साथ परिवार पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द रेलवे की मनमानी, पर्व स्पेशल और क्लोन ट्रेनों में यात्रियों से वसूल रहे 30 फीसदी अधिक किराया
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used छत्तीसगढ़ में कोरोना: लगातार बढ़ रहे संक्रमित…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 2507 नए केस…. 50 कोरोना संक्रमितों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?