ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे

By @dmin
Published: May 20, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 49564.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14906.05 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई थी।

वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 164.62 अंक नीचे 33,896 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 13,299.70 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जापान का निक्केई इंडेक्स नौ अंक ऊपर 28,053 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 3,497 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 238 अंक नीचे 28,351 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 19 अंकों की गिरावट के साथ 3,154 पर आ गया है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, एम एंड एम, बीपीसीएल, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोल इंडिया, हिंडाल्को, टाटा स्टील, ब्रिटानिया और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और रियल्टी के अतिरिक्त सभी लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 159.12 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 30.50 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ और सेंसेक्स 50 हजार के नीचे पहुंच गया था। सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 49902.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विधायक गजेंद्र ने कार्यकर्त्ताओं के साथ सुनी मोदी के मन की बात
रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई एसी सिटी बस सर्विस, रोज लगेंगे चार फेरे… यहां देखें इसकी टाइमिंग
पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने IHM में किया 50 सीटर हास्टल भवन का शिलान्यास…
रोजगार मिशन का गठन: छत्तीसगढ़ सरकार की 15 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
इंडियन नेवी में आज शामिल होगा INS मोरमुगाओ, मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर से होगा लैस… जानिए क्या है इसकी खूबिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे राहुल द्रविड़, जुलाई में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ खेलेगी तीन टी-20 व तीन वनडे
Next Article Big initiative of Chhattisgarh government: Families of people who died due विभागीय जांच प्रक्रिया में अब आएगी गति… समय पर होगा प्रकरणों का निपटारा… वीडियो कान्फ्रेंसिंग से नियमित सुनवाई को छत्तीसगढ़ शासन ने दी मान्यता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?