ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ‘शौर्य’, होगा भारतीय बेड़े में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ‘शौर्य’, होगा भारतीय बेड़े में शामिल

By @dmin
Published: October 7, 2020
Share
अब परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 'शौर्य', होगा भारतीय बेड़े में शामिल
अब परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 'शौर्य', होगा भारतीय बेड़े में शामिल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) | पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ गतिरोध के बीच मोदी सरकार ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम शौर्य मिसाइल को बेड़े में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ 700 किमी रेंज की सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक शौर्य मिसाइल की तैनाती को भी स्वीकृति मिल गई है। वहीं, 5,000 किमी रेंज के के-5 पनडुब्बी बैलिस्टिक मिसाइल के विकास में भी गति आई है। 
डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की बनाई यह मिसाइल पनडुब्‍बी से छोड़ी जाने वाली बीए-05 मिसाइल का जमीनी रूप है। ओडिशा के बालासोर में 3 अक्तूबर को गुपचुप तरीके से इसका आखिरी टेस्‍ट किया गया। इस मिसाइल की तैनाती कहां होगी, इसका फैसला सामरिक बल कमांड को करना है। शीर्ष मिसाइल विशेषज्ञों के अनुसार शौर्य एक ऐसा डिलिवरी सिस्‍टम है, जिसे एक कम्‍पोजिट कैनिस्‍टर में स्‍टोर किया जा सकता है। इस वजह से मिसाइल को कहीं भी तैनात करना और बाहरी चीजों से बचाना आसान है।
यह मिसाइल 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर मैक 7 या 2.4 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलती है। टारगेट को हिट करते वक्‍त इसकी रफ्तार मैक 4 हो जाती है। इसका वॉरहेड 160 किलोग्राम का है। मिसाइल की रफ्तार इतनी तेज है कि सीमा पार बैठे दुश्‍मन के रडार को इसे डिटेक्‍ट, ट्रैक और इंटरसेप्‍ट करने के लिए 400 सेकेंड्स से भी कम का वक्‍त मिलेगा। इस मिसाइल को जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के मार्गदर्शन में भारतीय सामरिक बल कमान द्वारा चिन्हित स्थानों पर तैनात किया जाएगा। 
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इसकी मंजूरी और तैनाती ऐसे समय में हुई है, जब लद्दाख में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। शॉर्ट-रेंज डिलीवरी प्लेटफॉर्म का परीक्षण और तैनाती स्पष्ट रूप से मोदी सरकार के इरादे को बताती है।

नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही, रबी फसल के लिए किसानों को मिल रहा पानी
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से हो सकता है लॉकडाउन, जहां ज्यादा संक्रमण वहीं पर लॉकडान, कलेक्टरों को अधिकार
विश्ववद्यिालय की कुलपति ने स्व. हेमचंद यादव को आजात शत्रु करार दिया, छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान का उल्लेख किया
छत्तीसगढ़ के इस नपा के कांग्रेस पार्षद पर लगा रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराया केस
Bijapur encounter : सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सभी के शव बरामद, सीएम साय बोले जल्द पूरा होगा संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced छत्तीसगढ़ में कोरोना बनी आफत… लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या…. मौतों का कुल आंकड़ा 1100 के पार…. 2888 मरीजों की पुष्टि
Next Article हार के बाद स्मिथ पर गिरी एक और गाज, भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना हार के बाद स्मिथ पर गिरी एक और गाज, भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?