श्रीकंचनपथ, डेस्क। फिल्म स्टार व पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र आसनसोल से लापता हैं। यह कोई और नहीं बल्कि आसनसोल जिले में रहने वाली यूपी-बिहार की जनता कह रही है। इसके लिए बकायदा आसनसोल में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा के लापता होने की सूचना चस्पा की गई है। आसनसोल में लगा यह पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पोस्टर सामने आने के भाजपा ने घेरना शुरू कर दिया है।

बता दें शत्रुघ्न सिन्हा पहले भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। भाजपा की सरकार में वे केन्द्रीय मंत्री तक रहे। मनमुटाव होने के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया। काफी समय तक वे कांग्रेस के साथ दिखे और वर्तमान में ममता बेनर्जी की पार्टी तृनमूल कांग्रेस के नेता हैं। तृनमूल कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हां को आसनसोल से लोकसभा का टिकट भी दिया जिसे जीतकर वे संसद पहुंचे। सांसद बनने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपने लोकसभा क्षेत्र में नहीं दिखते जिसे लेकिन अब पोस्टर वार शुरू हो गया है।
जानें क्या है पोस्टर में
आसनसोल में जो पोस्टर लगे हैं उसमें शत्रुघ्न सिन्हा के लापता होने की सूचना है। पोस्टर में लिखा है कि माननीय सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जी बिहारी बाबू के नाम से जाने जाते हैं, जो बिहारियों के महापर्व छठ पूजा में अपने लोकसभा क्षेत्र से गायब हैं। पोस्टर पर निवेदकों के तौर पर आसनसोल की बिहारी जनता लिखा हुआ है। इसी पोस्टर के सामने आने के बाद भाजपा ने घेरना शुरू किया तो तृणमूल कांग्रेस का बयान भी सामने आया। जिसमें कहा गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा माह में दो बार आसनसोल आते हैं और छठ पूजा पर वे आसनसोल में ही रहेंगे।




