श्रीकंचनपथ, डेस्क। सोशल मीडिया पर बायकॉट पठान ट्रेंड कर रहा है। पठान के गीत बेसर्म रंग के विरोध में हिन्दू संगठन एक हो गए हैं और फिल्म के बहिस्कार की मांग कर रहे हैं। इस बीच पहली बार शाहरुख खान का बयान सामने आया है। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के बारे में अपनी राय रखी। इस इवेंट में रानी मुखर्जी, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे।
मॉर्डन जमाने और सोशल मीडिया पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, आज के वक्त में सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नरेटिव दिया जाता है। निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है, इसके अलावा इसकी कमर्शियल वैल्यू भी बढ़ती है। इस तरह की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती है। शाहरुख ने कहा कि सिनेमा इंसान के बर्ताव को दिखाता है, जिससे मानव भाईचारा और सहानुभूति आती है।
इसलिए हो रहा विरोध
बता दें 12 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ। देखते ही देखते ये गाना इंटरनेट पर वायरल होने लगा। फैंस ने तो ‘बेशर्म रंग’ हिट करा दिया लेकिन कुछ संगठनों ने दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर विरोध जताया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ गाने पर आपात्ति जता दी। अयोध्या के महंत राजू दास ने भी लोगों से फिल्म का बहिस्कार करने की अपील की।




