ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाहरुख और गौरी की जोड़ी है मिसाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

शाहरुख और गौरी की जोड़ी है मिसाल

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
SHARE

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई हैं। इंडस्ट्री में वह प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर मशहूर हैं। फिल्मी दुनिया के सबसे सफल सितारों में से एक शाहरुख खान की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है। पहले प्यार फिर शादी और 26 साल का साथ, बॉलीवुड में जहां कुछ महीनों में ही रिश्ते टूट जाते हैं वहां शाहरुख और गौरी की जोड़ी एक मिसाल है।
शाहरुख ने गौरी को 1984 में एक पार्टी में पहली बार देखा था तब वह महज 18 साल के थे। गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त गौरी केवल 14 साल की थीं। शुरू में अपने शर्मीले स्वभाव के कारण शाहरुख कुछ कह नहीं सके, लेकिन वह हर उस पार्टी में जाते जहां गौरी के आने की उम्मीद होती। कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का नंबर लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई
शाहरुख को शुरुआत में गौरी को दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना तक पसंद नहीं था। वह छोटी-छोटी बात में गौरी से लड़ने लगते थे। गौरी इन बातों से बेहद परेशान हो चुकी थीं। रिश्ता खत्म करने के लिए उन्होंने शाहरुख से बात करनी बंद कर दी और उन्हें दिल्ली में छोड़ अपने दोस्तों के साथ वह मुंबई चली आईं। जब शाहरुख को यह पता चला तो वह भी मुंबई पहुंचे और अपने दोस्तों के साथ गौरी की तलाश शुरू की। अंतत: वह उन्हें मुंबई के अक्सा बीच पर मिलीं जहां एक दूसरे को देखते ही दोनों रोने लगे और तभी शादी करने का फैसला कर लिया।
गौरी और शाहरुख अलग-अलग धर्म के हैं। दोनों के पता था कि गौरी के माता-पिता उनकी शादी के लिए तैयार नहीं होंगे इसलिए करीब पांच साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों से छिपा कर रखा। जब गौरी के परिजनों को इस रिश्ते का पता चला तो वे बेहद नाराज हुए। पहले तो धर्म आड़े आया, उसके बाद उन्हें लगता था कि शाहरुख सैटल्ड नहीं हैं और एक ऐसी जगह पर काम करते हैं जहां कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं होता। इसके अलावा उनका कहना था कि अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला करने के लिए गौरी मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं लेकिन दोनों डटे रहे और आखिरकार उन्हें शादी के लिए तैयार कर ही लिया।
शाहरुख ने गौरी से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी। जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ। 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया। शाहरुख ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी। गौरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में शाहरुख कहते हैं कि एक दोनों बिलकुल अलग हैं।

इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले साउथ इंडियन एक्टर बने अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया
दीपक की ‘तिजोरी’ में लगी सेंध, 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, सहनिर्माता पर लगाया आरोप
आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न
जी स्टडियोस की एक और ब्लॉकबस्टर तोहफा, 17 को रिलीज होगी पंजाबी फिल्म गोलगप्पे
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड ने हद से ज्यादा टाइट ड्रेस में करवाया हॉट फोटोशूट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जहां फाइनल जीतकर मनाया था यादगार जश्न, वहां अपनी टीम के साथ पहुंचे गांगुली
Next Article बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते थे शम्मी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?