ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्चुअल रैली में बोले शाह, बंगाल को गुंडाराज से मुक्त करना है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

वर्चुअल रैली में बोले शाह, बंगाल को गुंडाराज से मुक्त करना है

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। आज गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और यहां दो जगहों पर रैली करने वाले हैं। हालांकि झारग्राम में रैली से पहले अमित शाह के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से उन्हें यहां वर्चुअल तरीके से रैली को संबोधित करना पड़ा। अमित शाह ने अपनी जनसभा को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं झारग्राम में प्रचार के लिए आने वाला था लेकिन दुर्भाग्य से मेरा हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया और मैं आप लोगों के दर्शन करने के लिए उपस्थित नहीं हो पाया।
रैली में टीएमसी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दस साल में राज्य में गुंडाराज चरम पर है। अब यहां हिंदूओं को अपने त्योहार मनाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में विकास तहस-नहस कर दिया है। 
अमित शाह ने आगे कहा कि एक समय था, जब बंगाल भारत का नेतृत्व करता था। बंगाल शिक्षा, स्वतंत्रता सेनानियों और कुशल नेतृत्व का केंद्र था लेकिन यही बंगाल अब गुंडाराज में उलझा हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की 115 योजनाएं, जो गरीबों को लाभांवित करतीं, उन्हें लागू नहीं होने दिया गया। 
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर हमारी सरकार बनेगी तो हम आदिवासी छात्रों के लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू आदिवासी विश्विद्यालय का निर्माण करेंगे ताकि इस समुदाय के बच्चों को और मौके मिलें। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए स्टैंड अप इंडिया स्कीम बंगाल में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी। 
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल सरकार ने एकलव्य मॉडल स्कूलों को सही तरीके से धरातल पर नहीं उतारा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं वादा करता हूं कि हर तहसील में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल हम स्थापित करेंगे। वन धन विकास केंद्रों को भी हम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में फॉरेस्ट राइट एक्ट पूरी तरह से लागू करेंगे।

शहर की स्वच्छता पर दाग लगाने वालों से वसूला जाए जुर्माना: आयुक्त
कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए किया काम, जीता जनता का भरोसा – ताम्रध्वज साहू
CG Crime : छोटे भाई की हत्या कर थाने पहुंचकर बताया हार्टअटैक, पीएम रिपोर्ट के बाद खुली हकीकत
अदाणी का नया युग: ऊर्जा से उम्मीद तक, कारोबार से बदलाव तक
​​​​​​​ममतामयी मिनीमाता ने सामाजिक सौहार्द्र और विकास की दिखाई राह : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित एंटीलिया मामला : एनआईए की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की कार्रवाई, सचिन वाजे को किया निलंबित
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…. टिकट वितरण, प्रत्याशी चयन व प्रचार प्रसार को लेकर जिला व ब्लाक पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?