ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्याम महोत्सव में बिखरे श्रद्धा व भक्ति के रंग…. रात भर हुई भक्ति आराधना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

श्याम महोत्सव में बिखरे श्रद्धा व भक्ति के रंग…. रात भर हुई भक्ति आराधना

By @dmin
Published: March 7, 2021
Share
SHARE

भिलाई। अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार में में शनिवार को श्याम महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति के रंग बिखरे। श्याम महोत्सव में भजन संध्या सहित भक्ति धारा बही। खुर्सीपार क्षेत्र के महिलाओं युवा पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव की शुरुआत सुबह भव्य निशान यात्रा के साथ शुरू हुई। निशान यात्रा न्यू खुर्सीपार के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अग्रसेन भवन पहुंची जहां भक्तों ने श्री श्याम की आराधना की। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का विशाल श्री श्याम महोत्सव में भक्तिगीतों से अध्यात्म का संचार हुआ। बाबा का भव्य दरबार सजा और आलौकिक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाबा का भव्य श्रृंगार किया और छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण हुआ। आकर्षक लाइटिंग से दरबार जगमग होता रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्ग के सांसद विजय बघेल, अमर परवानी, योगेश अग्रवाल आदि ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।

शाम को रामगढ़ से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्वेता अग्रवाल ने जो भक्ति सुरों की तान छेड़ी तो श्रद्धालु मुग्ध हो गए। मधुर भक्ति गीतों पर आनंदित होते हुए कई श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर नृत्य करने लगे। उन्होंने बाबा के भव्य स्वरूप को मधुर भक्ति गीतों में पिरोकर व्याख्यान किया। भजन गायिका श्वेता अग्रवाल ने श्याम धाम को पावन एवं पवित्र बताया तथा भजन के माध्यम से ये संदेश दिया कि जिस पर कृपा श्याम की, उसका बेड़ा पार होगा। जयपुर से आए आयुष सोमानी व राणापुर से संजय पंचाल आदि भजन प्रवाहकों ने मधुर भजन गाकर श्याम बाबा को रिझाया। देर रात तक हुई बाबा की आराधना में भक्तिरस की जमकर वर्षा हुई। मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। बाबा भक्त मंडल के सदस्यों ने सभी भजन प्रवाहकों को सम्मानित कर अभिनंदन किया।

मनरेगा की राशि में कटौती पर भड़के सीएम बघेल, कहा- यही है भाजपा का मजदूर विरोधी चरित्र
सीएम बघेल ने की चिकित्सा विशेषज्ञों से की चर्चा, कहा- अस्पताल अपने संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग कर मरीजों का तत्परता से करें इलाज
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने प्रीमियम साइड बाय साइड रेफ्रीजरेटर्स का स्थानीय उत्पादन शुरू किया
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय… साढ़े 4 करोड रुपए अनुदान मिलेंगे उद्योगों को… 8 यूनिटों के अनुदान प्रस्ताव स्वीकृत
प्रदेश में पीएचसी, सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में टीबी का नि:शुल्क इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 144 # 07 march 2021
Next Article आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?