ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामपुर जेल में बेटे से मिलने के बाद शबनम ने चला नया पैंतरा, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रामपुर जेल में बेटे से मिलने के बाद शबनम ने चला नया पैंतरा, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की

By @dmin
Published: February 21, 2021
Share
रामपुर जेल में बेटे से मिलने के बाद शबनम ने चला नया पैंतरा, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की
रामपुर जेल में बेटे से मिलने के बाद शबनम ने चला नया पैंतरा, हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की
SHARE

रामपुर (एजेंसी)। फांसी पर चढऩे के बेहद करीब पहुंच चुकी शबनम से मुलाकात करने रविवार की दोपहर उसका बेटा रामपुर जेल पहुंचा। बेटे से मुलाकात के दौरान शबनम ने कहा कि वह बेगुनाह है। सरकार मामले की सीबीआई जांच करा ले। बेटे के साथ उसे गोद लेने वाले भी थे। अमरोहा के बावनखेड़ी में 14/15 अप्रैल 2008 को परिवार के सात सदस्यों को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने वाली शबनम को फांसी की सजा सुनाई गई है। जुलाई 2019 से वह रामपुर की जेल में है। राष्ट्रपति के यहां से दया याचिका खारिज होने के बाद इन दिनों शबनम की फांसी की तैयारी मथुरा जेल में चल रही है। हालांकि अभी उसका डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है।

करीब एक घंटे तक शबनम की बेटे से मुलाकात हुई। बाहर आए बेटे ने बताया कि उसकी मम्मी ने उससे कहा है कि मन लगाकर पढ़ाई करें। मैं चाहता हूं कि मेरी मम्मी को फांसी न लगे। इसके लिए राष्ट्रपति अंकल से भी गुजारिश की है। उन्हें पत्र लिखा है कि उसकी मम्मी को फांसी न दी जाए।
बेटे को गोद लेने वाले ने बताया कि शबनम ने उन लोगों से कहा है कि वह बेगुनाह है। सरकार इस मामले की सीबीआई जांच करा ले?। इतने दिन बाद सीबीआई जांच की बात क्यों की जा रही है, इसके जवाब में वह बोले कि शबनम पहले भी खुद को बेगुनाह बताती रही है। लेकिन, उसकी बात नहीं सुनी गई। पिछले दिनों मीडिया में उसे फांसी लगने की खबरें आई तो वह घबरा गई। बेटा भी परेशान था, इसीलिए दोनों की मुलाकात कराई गई। दोनों को मिलकर तसल्ली मिली है।
शबनम अब क्यों घबरा रही है, इसके जवाब में वह बोले कि शबनम कोई क्रांतिकारी नहीं है जो भगत सिंह की तरह हंसते हुए फांसी पर झूल जाए। मौत की खबर से वह परेशान है और चाहती है कि उसे इंसाफ मिले। उसे बचाने के लिए एक बार फिर राज्यपाल और राष्ट्रपति से गुहार लगाई गई है?। उम्मीद है कि वह फांसी से बच जाएगी। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज में शबनम के साथ पढ़े हैं, सिर्फ इतनी ही जान पहचान थी। उसके बेटे को कोई भी गोद ले सकता था और हमारे कोई औलाद नहीं थी। सिर्फ यही बच्चा है?। हमें उसकी संपत्ति से कोई लालच नहीं है।

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी, पात्र महिलाओं को 1 मार्च 2024 से मिलेगा महतारी वंदन योजना लाभ
सीएम बघेल कल करेंगे चंदुलाल चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
भारत के सबसे महान साम्राज्य की कहानी दिखाती है ऐश्वर्या राय बच्चन की यह फिल्म…
Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख, सभी कलेक्टरों को सर्वे का निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident in Lucknow: Two roadways buses collided in front of you, six people died…. Many seriously injured भाजपा नेता व संघ के सदस्य दीप चटर्जी के घर पर राज्यसभा सांसद की भाभी ने की समर्थकों के साथ तोडफ़ोड़… थाने पहुंचा मामला
Next Article कांग्रेस सरकार की मुसीबत बढ़ी, शक्ति परीक्षण से पहले एक और विधायक का इस्तीफा कांग्रेस सरकार की मुसीबत बढ़ी, शक्ति परीक्षण से पहले एक और विधायक का इस्तीफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?