भिलाई। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इंदिरा मार्केट स्थित लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित करने वालों पर सिटी कोतवाली एवं एसीसी द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। रेड के दौरान लॉज से 02 पुरुष एवं 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले तथा लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौके पर उपस्थित मिला। प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही जारी है।

दरअसल कोतवाली पुलिस को रविवार की शाम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान लॉज में 02 पुरुष एवं 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला एक व्यक्ति भी उपस्थित मिला।
पुलिस ने इस मामले में विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया। मौके से लगभग 20,000 नगद, 04 मोबाइल फोन एवं 80 कंडोम पैकेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई। प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय, त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




