ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल: 10 करोड़ की लागत से खुर्सीपार में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल: 10 करोड़ की लागत से खुर्सीपार में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

By @dmin
Published: July 25, 2020
Share
On the budget, MLA Devendra Yadav said - Provision for all classes from women
On the budget, MLA Devendra Yadav said - Provision for all classes from women
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जोन क्रमांक 4 क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस प्लांट की खासियत यह होगी कि वर्तमान में खुर्सीपार में बने हुए बीएसपी क्षेत्र के जोन क्रमांक 1, जोन क्रमांक 2 एवं जोन क्रमांक 3 जो कि वार्ड क्रमांक 36 तथा 37 एवं आसपास के वार्ड को सम्मिलित किया हुआ है इन एरिया के मल जल, गंदा पानी, बरसाती पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध करने का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में खुर्सीपार अंतर्गत बीएसपी क्षेत्र के जोन क्रमांक 1,2,3 में निर्मित बीएसपी क्वार्टर से निकला हुआ गंदा पानी तेलहा नाला में बहाया जा रहा है। जिससे नाले का पानी प्रदूषित हो रहा है। बता दें कि सीवेज सिस्टम पूर्व से बीएसपी के समय का बिछा हुआ है, परंतु प्रबंधन द्वारा उपचारित नहीं किया जा रहा है।

Contents
  • चार करोड़ 16 लाख की लागत से स्थापित होगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
  • तेलहा नाला को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

उल्लेखनीय है कि निगम क्षेत्र में सक्शन पंप के माध्यम से घरों एवं विभिन्न शौचालय इत्यादि के मल एवं गंदगी को निकाला जाता है। इस गंदगी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाकर इसे उपचारित किया जा सकता है, इस तरह से पूरे निगम क्षेत्र से निकले हुए मल, गंदगी इत्यादि को उपचारित करने के लिए सीवेज प्लांट बेहद कारगर साबित होगा। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रयासों से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 10 करोड़ की राशि की स्वीकृति है। अब इसके जल्द निर्माण के लिए कयावद शुरू हो चुकी है। प्रदूषण से बचाने के लिए तेलहा नाला के दोनों तरफ निगम द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

चार करोड़ 16 लाख की लागत से स्थापित होगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। खुर्सीपार अंतर्गत आने वाले बीएसपी के जोन क्रमांक एक में 1.1 एमएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा जोन क्रमांक दो एवं तीन के क्षेत्र को कवर करते हुए तीन एमएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा, इन दोनों एमएलडी को बनाने की लागत तकरीबन चार करोड़ 16 लाख की होगी। इसके अतिरिक्त पंप, स्टोरेज कलेक्शन एवं पाइप का विस्तारीकरण भी किया जाएगा।

तेलहा नाला को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बन जाने से खुर्सीपार क्षेत्र के बीएसपी क्वार्टर एवं एवं समीप का बरसाती पानी, मलजल एवं गंदा पानी को तेलहा नाला में बहाने के बजाय इससे ट्रीटमेंट कर शुद्ध किया जाएगा उसके उपरांत ही नाला में बहाया जाएगा। माननीय एनजीटी के भी निर्देश के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बेहद आवश्यक हो गया है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में उपचारित करने के पश्चात शुद्ध पानी का उपयोग पौधों एवं उद्यानों की सिंचाई में किया जा सकता है खासकर ग्रीष्म ऋतु में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इसके लिए इस उपचारित जल का उपयोग अब विभिन्न कार्यों में किया जा सकता है इससे आवश्यकता अनुसार स्टोर करके भी रखा जा सकता है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी पानी की अधिक मांग होती है इन उद्योगों को राशि निर्धारित कर पानी उपयोग के लिए दिया जा सकता है। कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के बेहतर संचालन के लिए निर्माण करने वाली एजेंसी को 5 साल तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखरखाव, देखरेख करना होगा।

संदिग्ध हालात में 16 की मौत, पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पांच लोग
नगरीय निकायों की सम्पत्तियों होगी फ्री-होल्ड, सीएम बघेल ने जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत में कोरोना: लगातार घट रही संक्रमण की दर…. बीते 24 घंटों में सामने आए 1.26 लाख नए केस आए, मौत का आंकड़ा में तीन हजार से कम… दोगुने हुए स्वस्थ्य
रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे 14 वाहन जब्त, जांजगीर-चांपा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कोरोना का कहर: 4 लाख से नीचे आया नए संक्रमितों का आंकड़ा, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 3689 ने गंवाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bijapur first in the entire country in the Delta ranking of aspiring districts: NITI Aayog released the ranking, CM Baghel congratulated आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में बीजापुर पूरे देश में प्रथम: नीति आयोग ने जारी की रैंकिंग, सीएम बघेल ने दी बधाई
Next Article वोट डालते समय टूथपिक्स और दस्ताने का होगा इस्तेमाल, जानें कोरोना काल में कैसे बदल जाएगा बिहार चुनाव वोट डालते समय टूथपिक्स और दस्ताने का होगा इस्तेमाल, जानें कोरोना काल में कैसे बदल जाएगा बिहार चुनाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?