ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा व समर्पण की बनी अनुपम मिसाल…. बीएसपी अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग का उत्कृष्ट योगदान…. जच्चे-बच्चे को मिला जीवनदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेवा व समर्पण की बनी अनुपम मिसाल…. बीएसपी अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग का उत्कृष्ट योगदान…. जच्चे-बच्चे को मिला जीवनदान

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
Good news: OPD of heart disease and neurology will start in JLN Hospital of BSP
Good news: OPD of heart disease and neurology will start in JLN Hospital of BSP
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जेएलएन अस्पताल में एक ओर जहां कोरोना से जीवन बचाने की जंग जारी है, वहीं इस अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने की पूरी तैयारी है। कोविड के बढ़ते प्रकोप ने अस्पतालों पर बेहद दबाव बना दिया है। आज मेडिकल बिरादरी दिन-रात काम कर रही है। आज कई अस्पतालों ने कोविड को छोड़कर अन्य मरीजों को देखना बंद कर दिया है। परन्तु सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जेएलएन अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज करने के साथ ही इस अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने में समर्पण की एक मिसाल कायम की है।
जेएलएन अस्पताल का ऐसे ही एक समर्पित विभाग है स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग, जो गर्भवती स्त्रियों के इलाज व सुरक्षित प्रसव कराने में अहम भूमिका निभा रहा है। विशेष रूप से मार्च व अप्रेल, 2021 में जब निरन्तर कोविड केस बढ़ रहे थे, तब इस अस्पताल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टरों व नर्सों ने कोविड के खतरे के बावजूद सुरक्षित प्रसव कराने का बीड़ा उठाया है।
ओपीडी में 4000 से अधिक मरीजों का इलाज
कोविड के इस भयंकर संक्रमण के दौरान भी स्त्री रोग व प्रसूति विभाग के चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं का इलाज जारी रखा। डॉक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए इन गर्भवती महिलाओं को निरन्तर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते रहे। उनके इस समर्पण के चलते ही मार्च-अप्रेल में 4000 से अधिक महिलाओं का इलाज किया गया। जिसमें मार्च, 2021 में 1922 तथा अप्रेल, 2021 में 2353 महिलाएं शामिल है। इसमें लगभग 20 महिलायें कोविड पॉजीटिव पायी गयी, इनका भी इलाज किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 200 महिलाओं को इलाज हेतु भर्ती किया गया।
सुरक्षित प्रसव एक चुनौती
कोविड के इस जोखिम भरे अवधि में सुरक्षित प्रसव कराना, अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस दौरान जहां नवजात शिशु को संक्रमण से बचाने की जद्दोजहद होती है वहीं प्रसूता के जीवन को बचाने की भी एक अहम जिम्मेदारी आ जाती है। जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर जेएलएन अस्पताल के डॉक्टरों व पैरा-मेडिकल स्टाफ ने मार्च-अप्रेल में 90 से अधिक महिलाओं की प्रसूति कराने में सफल रहे। जिसमें मार्च, 2021 में 52 तथा अप्रेल, 2021 में 39 महिलाओं की सफलतापूर्वक प्रसूति करायी गयी। इसमें से कई महिलायें कोविड पॉजीटिव पायी गयी, इनका भी सुरक्षित प्रसव कराया गया। इन 2 माह में लगभग 64 सिजेरियन डिलिवरी करायी गयी।
मेजर व माइनर सर्जरी से बचायी जान
कोविड के इस संकटकाल में भी जेएलएन अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी सेवा व समर्पण दिखाते हुए मार्च व अप्रेल, 2021 के इन 2 महीनों में लगभग 120 महिलाओं की सर्जरी की। इनमें 69 मेजर सर्जरी तथा 51 माइनर सर्जरी शामिल है। इस टीम के कई सदस्य कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद पूरी टीम एकजुट होकर कत्र्तव्यों का निर्वहन करती रही। कोविड भी इस टीम का मनोबल नहीं गिरा सका। इस टीम ने जोखिम उठाते हुए कई कोविड मरीजों की भी सफलतापूर्वक डिलिवरी कराई।
डीएनबी डॉक्टर्स की अहम भूमिका
जेएलएन अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग के नियमित विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ डीएनबी डॉक्टरों ने इन मरीजों के चिकित्सा व प्रसूति में अहम भूमिका निभाई है। इनमें से कई डॉक्टर्स प्रसूति के साथ-साथ कोविड से संबंधित सेवाएं भी दे रहे है। डीएनबी डॉक्टर्स के समर्पण व सेवा ने इन मरीजों को बड़ी राहत दी है। ईडी(एम एंड एचएस) डॉ एस के इस्सर, सीएमओ द्वय डॉ प्रमोद बिनायके व डॉ रविन्द्रनाथ के मार्गदर्शन तथा जेएलएन अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स, डीएनबी डॉक्टर्स व पैरा-मेडिकल स्टाफ सुरक्षित प्रसव को अंजाम देकर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। माताओं व नवजात शिशु के देखभाल में भी इस विभाग की टीम ने अहम भूमिका निभाई है। इस समर्पित डॉक्टर्स की टीम के सदस्य हैं- डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. रोशन हुसैन, डॉ. अरुण कुमार डोरा, डॉ. श्रुति डे, डॉ. निशा ठाकुर, डॉ. प्रभदीप कौर, डॉ. संगीता कामरा, डॉ. शैला जैकब, डॉ. नीना गुहा, डॉ. सुमन कुमार एवं डॉ. हिमानी गुप्ता। इसके अतिरिक्त पूरे सेवाभाव से कार्य करने वाले लेबर रूम नर्सिंग स्टाफ में शामिल है- जॉयस थॉमस, रीना शर्मा, मैरी जॉन, एंजीलिना सिंह, जयश्री आर, सुनीता साहू, संगीता यादव, उषा साहू, सुनीता किरण, सुनीता तिर्की। इस टीम में डीएनबी डॉक्टर्स ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Big News : एमपी के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्री बस, 15 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
भिलाई शहर को पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का मिला राष्ट्रीय अवार्ड….. महापौर देवेंद्र यादव व आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ऑनलाइन लिया अवार्ड
स्वास्थ्य मंत्री ने माना- राजधानी में आ चुकी है कोरोना वायरस की तीसरी लहर
पावर हाउस स्थित गोधन न्याय योजना केन्द्र पहुंचे महापौर देवेंद्र यादव ने की घोषणा: महिलाओं के स्वरोजगार में ना आये बाधा, बनाएंगे शेड, देंगे जरूरी सुविधाएं
भीषण हादसा: कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा
Next Article Good news: OPD of heart disease and neurology will start in JLN Hospital of BSP सेवा व समर्पण की बनी अनुपम मिसाल…. बीएसपी अस्पताल के स्त्रीरोग व प्रसूति विभाग का उत्कृष्ट योगदान…. जच्चे-बच्चे को मिला जीवनदान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?