ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
October 2, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
October 2, 2026
तीन दिनों में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता
गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान
October 2, 2026
एनसीईआरटी में नया सिलेबस : 9वीं कक्षा के छात्र पढ़ेंगे इनकम टैक्स, सीखेंगे आयकर भरना
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

By Poonam Patel Published October 2, 2026
Share
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
SHARE

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर जिले के सुदूर क्षेत्र कोहकामेटा में शिक्षकों ने एक अनुकरणीय पहल की है। शिक्षकों ने मंच पर उतरकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।

शिक्षकों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सहज-सरल संवादों और रचनात्मक प्रस्तुति से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाई। नाटक के जरिए स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। इसके साथ ही, जिले को नक्सलमुक्त बनाने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही पहलों का भी सकारात्मक संदेश दिया गया।

कलाकार बने शिक्षकों ने स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पक्के मकान, कृषि विकास एवं ग्रामीण सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रहे। इस रचनात्मक पहल ने न केवल शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को एक बड़ा मंच दिया, बल्कि उन्हें सीधे जनसेवा और सामाजिक बदलाव की मुहीम से भी जोड़ा। नाटक की जीवंत प्रस्तुति ने ग्रामीणों को गहराई से प्रभावित किया और उनमें योजनाओं के प्रति जनभागीदारी की भावना को जगाया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान

एनसीईआरटी में नया सिलेबस : 9वीं कक्षा के छात्र पढ़ेंगे इनकम टैक्स, सीखेंगे आयकर भरना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

Poonam Patel October 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन दिनों में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान
Next Article मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?