ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : गोशाला के मालिक को नौकर ने लगाया चूना, धमतरी गया था गाय खरीदने… 3.30 लाख लेकर हुआ फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : गोशाला के मालिक को नौकर ने लगाया चूना, धमतरी गया था गाय खरीदने… 3.30 लाख लेकर हुआ फरार

By Mohan Rao
Published: August 22, 2023
Share
कुम्हारी थाना, Kumhari thana
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में गोशाला में काम करने वाले नौकर ने अपने मालिक को लाखों का चूना लगाया। करीब तीन सप्ताह पहले गाय खरीदने के लिए धमतरी गया नौकर वापस नहीं लौटा। गोशाला के मालिक ने उसे गाय खरीदने के लिए 3 लाख 30 हजार रुपए दिए थे। रुपए लेकर गोशाला का नौकर फरार हो गया। यहां तक की गोशाला में ठहरा उसका परिवार भी गायब हो गया। मालिक ने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। 21 अगस्त को गोशाला के मालिक ने कुम्हारी थाने पहुंचकर अपने नौकर के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। इस मामले में कुम्हारी पुलिस ने गोशाला के नौकर के खिलाफ धारा 407 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार केडिया कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करने वाला हरिगोविंद गोस्वामी एक गोशाल चलाता है। कुम्हारी में डीएमसी गेट के सामने उसकी गौशाला है। इसकी गोशाला में नागेंद्र साहू उर्फ संतोष उर्फ देवा काम करता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ गोशाला का काम देखता है। हरगोविंद को भी अपने नौकर पर भरोसा हो गया। 2 अगस्त को नागेन्द्र ने हरगोविंद को बताया कि धमतरी में अच्छी नस्ल की गाय आई है।

3 लाख 30 हजार रुपए देकर भेजा
नागेन्द्र की बात में आकर हरगोविंद ने गाय खरीदने के लिए उसे 3 लाख 30 हजार रुपए देकर भेजा। 2 अगस्त को वह धमतरी के लिए रवाना हुआ। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। इस बीच गोशाला में रहने वाली नागेन्द्र की पत्नी अपने बच्चों को लेकर चली गई। इधर हरगोविंद लगातार नागेन्द्र की पतासाजी कर रहा था। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। थक हारकर हरगोविंद ने कुम्हारी थाने पहुंचकर अपने नौकर नागेन्द्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

चार माह पहले आया था काम मांगने
अपनी शिकायत के दौरान हरगोविंद ने पुलिस को बताया कि नागेन्द्र पहले ताहिर खान के खटाल में काम करता था। 22 मार्च को वह अपने परिवार के साथ हरगोविंद के सुरभी गोशाला में काम मांगने पहुंचा था। काम का अनुभव देखते हुए हरगोविंद ने उसे काम पर रख लिया। वह अपनी पत्नी के साथ गोशाला में रहकर काम कर रहा था। हरगोविंद ने आने जाने के लिए उसे एक मोटर साइकिल भी दे रखी थी। एक बार नागेन्द्र गाय खरीदने के लिए हरगोविंद को धमतरी ले गया था लेकिन पसंद की गाय नहीं मिली। 2 अगस्त को जब नागेन्द्र से बताया कि अच्छी गाय बिक्री के लिए पहुंची है तो उस पर विश्वास कर उसे रुपए देकर भेज दिया। हरगोविंद की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने नागेन्द्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बलराम जयंती पर हर साल मनाएंगे किसान दिवस, सीएम साय ने कहा- गौ-आधारित खेती से खुलेगा खुशहाली का रास्ता
छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल की पहल पर 13 माह के हर्ष को बच्चा वार्ड में मिला बेड, माता-पिता को मिली आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर मिला सम्मान
SECR में अब होगी कवच से ट्रेनों की निगरानी, 2164 किमी ट्रैक के लिए इसे मिली मंजूरी.. जानें कैसे काम करेगा यह सिस्टम
चेंदरू मंडावी ‘‘द टाइगर बॉय‘‘ की प्रतिमा का उद्योग मंत्री लखमा ने किया अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवाओं से भेंट मुलाकात : आज सरगुजा संभाग के युवाओं से संवाद करेंगे सीएम बघेल, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ पर होगी चर्चा
Next Article स्कूल जाते पलटी ई- रिक्सा, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बच्चे घायल, बच्चों को देखने जिला अस्पताल पहुंच गृहमंत्री साहू स्कूल जाते पलटी ई- रिक्सा, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बच्चे घायल, बच्चों को देखने जिला अस्पताल पहुंच गृहमंत्री साहू

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?