ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में सीरो सर्विलेंस शुरू : आईसीएमआर की टीम ने पहले दिन रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में लिए सैंपल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में सीरो सर्विलेंस शुरू : आईसीएमआर की टीम ने पहले दिन रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में लिए सैंपल

By @dmin
Published: September 18, 2020
Share
छत्तीसगढ़ में सीरो सर्विलेंस शुरू : आईसीएमआर की टीम ने पहले दिन रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में लिए सैंपल
छत्तीसगढ़ में सीरो सर्विलेंस शुरू : आईसीएमआर की टीम ने पहले दिन रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में लिए सैंपल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईसीएमआर की टीम द्वारा आज से सीरो सर्विलेंस की शुरूआत कर दी गई है। आईसीएमआर की टीम ने आज रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिले में लोगों के शरीर में एंटीबॉडी की जांच के लिए सैंपल संकलित किए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आईसीएमआर के विशेषज्ञों से कराए जा रहे सीरो सर्विलेंस से आम लोगों और उच्च जोखिम वर्गों में कोविड-19 के विरूद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता चलेगा। सीरो सर्विलेंस की रिपोर्ट से प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निपटने की रणनीति तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

आईसीएमआर की तीन अलग-अलग टीमों ने आम लोगों और ज्यादा जोखिम वाले समूहों जैसे विभिन्न तरह के इम्युनो-कॉम्प्रोमाइज्ड व्यक्तियों, अस्पताल स्टॉफ, पुलिस, प्रवासी श्रमिकों, औद्योगिक कार्मिकों, मीडिया और भीड़ के बीच काम करने वाले स्टॉफ के सैंपल एकत्र किए। टीम द्वारा 18 सितम्बर को बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में सैंपल संकलित किए जाएंगे।
आईसीएमआर की टीम ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी, सिलियारीखुर्द, बिलाड़ी और खौना में 40-40 लोगों के सैंपल लिए। टीम ने सिलियारीखुर्द में सात और खौना में 44 उच्च जोखिम समूह (High Risk Group) के व्यक्तियों के भी सैंपल संकलित किए। दुर्ग जिले के मोहलई में आम नागरिकों व उच्च जोखिम वर्ग के 40-40, समोदा में आम नागरिकों के 40 और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के 44 तथा कोकड़ी में आम नागरिकों एवं उच्च जोखिम समूह के 40-40 सैंपल संकलित किए गए। वहीं राजनांदगांव जिले के सुरगी में आम लोगों के 42 और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के 51, रेंगाकठेरा में आम नागरिकों के 40 और उच्च जोखिम वर्ग के 34 तथा नवागांव में सामान्य लोगों के 40 और ज्यादा जोखिम समूह के 30 लोगों के सैंपल कलेक्शन किए गए।

युवक की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, सड़ी गली हालत में मिला था शव, 6 आरोपी गिरफ्तार
ऐसे लोगो के लिए जहर के समान है अनानास, भूल से भी न करें सेवन
Bhilai Breaking : रेलवे कर्मी ने लगाई फांसी, बहन का आरोप… पत्नी व बेटे ने मारकर लटकाया
रायपुर एयरपोर्ट में वीआईपी के लिए अलग से हैंगर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ और वहीं से रवाना हुए गुजरात
परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में कृषि विधेयक पर बवाल बढ़ा, पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर पंजाब में कृषि विधेयक पर बवाल बढ़ा, पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर
Next Article मुख्यमंत्री ने महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ की चर्चा मुख्यमंत्री ने महानदी जल विवाद को लेकर लीगल टीम के साथ की चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?