ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट के बाद से ही शेयर बाजार उफान पर, 358 अंक ऊपर 50600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

बजट के बाद से ही शेयर बाजार उफान पर, 358 अंक ऊपर 50600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

By @dmin
Published: February 4, 2021
Share
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। बजट के दिन से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी है। हालांकि आज बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई, लेकिन अंत में दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह फिर से रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.54 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50614.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.70 अंक (0.71 फीसदी) की बढ़त के साथ 14,895.65 के स्तर पर बंद हुआ। 

अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है। इसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखा गया और यह उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

बजट वाले दिन टूटा था 24 सालों का रिकॉर्ड
एक फरवरी को बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ था। बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। एक फरवरी को सेंसेक्स 2314.84 अंक ऊपर 48600 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

देश की GDP से अधिक हुआ सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण
चौतरफा बढ़त से सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण आज पहली बार 200 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 2020-21 के लिए देश की जीडीपी 194.85 लाख करोड़ रुपये है। यानी एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण देश की जीडीपी से भी अधिक हो गया है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, श्री सीमेंट और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, यूपीएल, सिप्ला, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो और मीडिया शामिल हैं।

गिरावट पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146.11 अंक (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 50,109.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 14,746.40 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को 50 हजार के पार बंद हुआ था सेंसेक्स 
बुधवार को सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 50255.75 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 142.10 अंक (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 14789.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

भिलाई चरोदा निगम आयुक्त को उद्योग चैंबर ने सौंपा ज्ञापन: औद्योगिक क्षेत्र में बारिश से हो रही परेशानी से कराया अवगत
अमेरिका ने नाटो से भी नहीं की है साझा, लेकिन अब भारत को मिलेगी तेजस के इंजन की तकनीक
तीज-पोला पर्व: तीजहारिनों के स्वागत के लिए तैयार है मुख्यमंत्री निवास
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक होंगे मुख्य अतिथि… शासन ने जारीकी मुख्य अतिथियों की सूची
अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगा छत्तीसगढ़ी फिल्म महुँ कुंवारा तहूँ कुंवारी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजी से पटरी पर लौटेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.3 फीसदी बताया भारत आज भी 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पर अडिग
Next Article सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी 972 रुपये हुई सस्ती
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?