ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेंसेक्स में 2.39 और निफ्टी में 2.06 फीसदी की रही ‎गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सेंसेक्स में 2.39 और निफ्टी में 2.06 फीसदी की रही ‎गिरावट

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
Created with GIMP
SHARE

मुंबई। कोरोना वायरस के प्रकोप से भारतीय शेयर बाजार की सेहत बिगड़ती जा रही है। दरअसल, नए वित्त वर्ष के दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली दर्ज की गई है। कारोबार के आ‎खिर में सेंसेक्स 2.39 फीसदी और निफ्टी में 2.06 फीसदी की कमजोरी रही। इससे पहले गुरुवार को रामनवमी की वजह से शेयर बाजार बंद रहे। इस‎लिए इस सप्ताह शेयर बाजार में पांच में से केवल चार ‎दिन कारोबार हुआ, ‎जिसमें से शेयर बाजार में तीन ‎दिन कमजोरी और एक ‎दिन बढ़त के साथ कारोबार हुआ। सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 700 अंक की कमजोरी के साथ 29120 पर खुला और 1375.27 अंक नुकसान के बाद 28,440.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 190 अंक की कमजोरी के साथ 8470 पर खुला और 379.15 अंक लुढ़ककर 8,281.10 स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 854 अंकों की तेजी के साथ 28,440.32 के स्तर पर खुला और 1028.17 अंक की बढ़त के साथ 29,468.49 पर बंद हुआ। निफ्टी भी हरे निशान के साथ 8529 के स्तर पर खुला और 316.65 अंकों का उछाल के साथ 8,597.75 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स करीब 430 अंक की कमजोरी के साथ 29,035 पर खुला और 1203 अंक टूटकर 28,265.31 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी करीब 130 अंक की कमजोरी के साथ 8470 पर खुला और 343.95 अंक के नुकसान से 8,253.80 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 375 अंक की गिरावट के साथ 27,889.97 पर खुला और 674 अंक लुढ़क कर 27,590 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 90 अंक की कमजोरी के साथ 8200 पर खुला और 170.00 अंक गिरकर 8,083 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के कारण भारतीय बैंकों के बारे में मूडीज का अनुमान सामने आने पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बैंकों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है।

थाना भ्रमण के लिए पहुंचे पसौद के स्कूली बच्चे, जाने पुलिस से संपर्क के बारे में जानकारी
अब तक 16 लाख किसानों से 68.63 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी : राज्य के 13.20 लाख छोटे किसान बेच चुके हैं धान
चन्द्रा मौर्या टॉकीज कॉम्प्लेक्स निर्माण का मामला, जीएसटी को भी किया निगम ने माफ, लोक आयोग में होगी शिकायत
लॉकडाउन से 30 साल के निचले स्तर पर रहेगी भारत की विकास दर: ‎फिच
महिला हॉकी को लेकर काफी जागरूकता आई : रानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन पर फैसले की प्रतीक्षा में एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक घरेलू-अंतर्राष्ट्रीय बुकिंग रोकी
Next Article वोडाफोन आइडिया की वित्तीय हालत खराब, एयरटेल और जियो की बल्ले-बल्ले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?